Home
Mobile

Huawei Nova Y91 तगड़े फीचर और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Nova Y91 तगड़े फीचर और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

हुवावे ने अपना नया स्मार्टफोन Huawei Nova Y91 को धांसू फीचर्स और तगड़े कैमरा के साथ ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 50 मेगापिक्सल का ड्यूल रियर कैमरा और 7,000mAh की एक बड़ी बैटरी मिल रहा है। आइए आपको इस नए फोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी विस्तार में बताते हैं।

Huawei Nova Y91 के स्पेसिफिकेशंस

Huawei अपने नए स्मार्टफोन Nova Y91 में यूजर्स को 6.95 इंच की LCD Full HD+ डिस्प्ले दे रही है, जो 2376 x 1080 रेजोल्यूशन पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 270Hz के साथ आ रहा है। इस फोन को Snapdragon 680 चिपसेट प्रोसेसर से लैस किया गया है। वहीं फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। सेल्फी लवर्स को इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश भी दिया जा रहा है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7,000mAh की एक बड़ी बैटरी दे रही है।

Huawei Nova Y91 तगड़े फीचर और 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत

स्टोरेज की बात करें तो आपको इसमें 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरियंट ऑप्शन मिल रहे हैं। आपको बता दें, यह लेटेस्ट फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड EMU 13 के साथ आ रहा है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूजर्स को ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, 4G VoLTE, जीपीएस, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा अगर आप इस फोन के डाइमेंशन की बात करेंगे तो इस फोन की लंबाई 171.6mm, चौड़ाई 79.9mm, मोटाई 8.9mm और वजन 214 ग्राम बताया जा रहा है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में आपको साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल रहा है।

Huawei Nova Y91 की कीमत और कलर

Huawei Nova Y91 स्मार्टफोन को Starry Black और Moonlight Silver दो कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। फिलहाल इस फोन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Huawei has launched its new smartphone Nova Y91 with 7000mAh battery and 50MP dual rear camera. This phone has been introduced with two color options Starry Black and Moonlight Silver.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X