Huawei P70 की जल्द हो सकती है एंट्री, डिस्प्ले डिटेल्स हुई लीक, यहां जानें सबकुछ
Huawei अपनी P70 सीरीज पर काम कर रही है। हालांकि, इस सीरीज के आने से पहले ही इसके लीक्स आने शुरू हो गए हैं। अभी नई लीक में इस आगामी सीरीज के डिस्प्ले की जानकारी सामने आई है।
लेटेस्ट अपडेट की मानें तो यह कंपनी हर बार की तरह इस बार भी अपने स्मार्टफोन में एक नया इनोवेशन लेकर आ रही है। तो आइए आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।

चीनी फेमस टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने हुवावे के इस सीरीज के डिस्प्ले को लेकर खास खुलासा किया है। टिप्स्टर की मानें तो इसमें 6.7 इंच का 1.5K डीप माइक्रो क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले दिया जाएगा।
इस स्क्रीन के लिए इस्तेमाल हुए डीप माइक्रो का मतलब है कि, इसकी मदद से स्क्रीन में कम्फर्टेबल होल्ड मिलेगा, और विजुअल क्वालिटी भी पहले से बेहतर हो जाएगी। कम बेजल वाला क्वाड कर्व्ड डिजाइन डिस्प्ले उपभोक्ता को कंटेंट देखने का अलग एक्सपीरियंस कराएगा।

बता दें, हुवावे पी70 को लेकर इससे पहले भी लीक्स सामने आ चुके हैं। जिसमें दावा किया गया था कि, इसे OLED डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा। डिस्प्ले के साथ ही इस सीरीज को धांसू कैमरा भी मिल सकता है।
फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें Omnivision OV50H वेरिएबल फिजिकल अपर्चर वाला लेंस दिए जानें की उम्मीद है। इसके लिए कंपनी Sony IMX989 के साथ भी जा सकती है।

इस सीरीज को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुआ है। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड सकता है।
Huawei P60 के स्पेक्स: हुवावे पी60 में 6.67 इंच फुलएचडी एलटीपीओ OLED क्वाड कर्व्ड डिस्प्ले मिल रहा है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें कंपनी ने Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट शामिल किया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 48 मेगापिक्सल मेन कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर और 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस से लैस है।
इसके साथ ही इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। पावर देने के लिए इसमें 4815 mAh बैटरी दी गई है। अलावा, फोन के साथ 5G टेक्नोलॉजी और ब्लूटूथ 5.2 से लैस किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








