मार्शमेलो और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ हुवावे पी9
हुवावे ने बुधवार को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी9 भारत में लॉन्च किया। हालाँकि कंपनी ने अपना हुवावे पी9 प्लस भारत में नहीं पेश किया है। यह शानदार स्मार्टफोन फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने अपने इस हाई एंड स्मार्टफोन की कीमत 39,999 रुपए रखी है। इस स्मार्टफोन को बुधवार से ही खरीदा जा सकता है।

आपको बता दें कि हुवावे पी 9 को कंपनी ने हुवावे पी 9 प्लस के साथ अप्रैल में ही लॉन्च कर दिया था। कंपनी के इन दोनों स्मार्टफोन में लेइका के साथ बनाया रियर कैमरा दिया गया है। पी9 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो कि f/2.2 के साथ आता है।
इस स्मार्टफोन में और भी कई खास फीचर्स हैं, आइए इन पर डालते हैं एक नज़र।
ऑपरेटिंग सिस्टम
यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो पर काम करता है। जिसमें कंपनी का ईएमयूआई 4.1 भी दिया गया है।
डिस्प्ले
फोन में 5.2 इंच की फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080*1920 पिक्सल है।
प्रोसेसर
फोन को पॉवरफुल बनाता है हाई-सिलिकॉन किरिन 955 ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसे और पावरफुल बनाती इसकी 3 जीबी रैम।
इंटरनल स्टोरेज
इस स्मार्टफोन में 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के लिए स्लॉट भी दिया है। एसडी कार्ड की मदद से मैमोरी 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
यूएसबी टाइप सी
हुवावे के इस फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट भी दिया है, जिसके जरिए फोन को तेजी से चारग एकीय जा सकता है।
कनेक्टिविटी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए टाइप सी के अलावा ब्लूटूथ, वाईफाई, 4जी LTE जैसे विकल्प भी दिए हैं। इसमें 3000mAh की बैटरी है।


Click it and Unblock the Notifications








