Home
Mobile

बेहद शानदार हैं हुवावे P9 के ये 7 फीचर!

By Agrahi

स्मार्टफोन मार्केट में अपनी पहचान कायम कर चुकी हुवावे ने हाल ही में चीन में अपने दो लेटेस्ट फोन P9 और P9 प्लस लॉन्च किये हैं। जैसी की उम्मीद की जा रही थी यह हुवावे P9 फ्लैगशिप का लाइट वर्जन हैंडसेट है।

इस हैंडसेट के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक़ यह हैंडसेट डिजाइन में काफी ख़ास होगा। वहीँ इसके कई अन्य फीचर्स भी लाजवाब होंगे। जानते हैं उन्हीं फीचर्स के बारे में विस्तार से:

#1

#1

इसका डिस्प्ले 5.2 इंच फुल एचडी होगा। हाईटेक मेल से मिली जानकारी के अनुसार आईपीएस डिस्प्ले (1920x1080p) वाले इस फोन में 423ppi है, जो इसके डिस्प्ले को बेहतर बनाता है।

#2

#2

बताया गया है कि हुवावे का P9 लाइट फोन दो वेरियंट में उपलब्ध होगा। यह 2GB और 3GB रैम के वेरियंट में उपलब्ध है। वहीँ हुवावे P9 प्लस 4GB रैम के साथ आता है। इससे फोन को पॉवर मिलती है और इसकी परफोर्मेंस बेहतर बनती है। यह भी संभावना है कि हुवावे P9 लाइट में किरिन 955 चिप भी लगाई गई है।

#3

#3

हुवावे P9 लाइट में 16GB का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के साथ 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।

#4

#4

शायद आप पहले से यह सुनते आये हों कि हुवावे कि इस फोन सीरीज में 12MP ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। लेकिन दुर्भाग्यवश यह खूबी इस फोन में नहीं दी जा रही है। इसकी जगह फोन में 13MP का रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है।

#5

#5

इसमें 8MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है। इससे आप सेल्फी लेने के साथ-साथ फुल एचडी वीडियो भी कैप्चर कर सकते हैं।

#6

#6

फोन में बैटरी सबसे अहम होती है। इसी बात को समझते हुए हुवे ने P9 लाइट फोन में 3000MAH की बैटरी दी है। बताया जाता है कि यह बैटरी नॉन-रिमूवल होगी, मतलब इसे आप निकाल नहीं पाएंगे।

#7

#7

हुवावे P9 लाइट में रियर साइड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। जो आपके तकनीक के इस्तेमाल का शानदार अनुभव देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
A number of details of the Huawei P9 Lite have leaked which gives some valuable insights into the internals of the alleged smartphone. Lets see what it has for users.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X