ड्यूल लेइका कैमरा के साथ हुवावे पी9 ने बढ़ाया कम्पटीशन का लेवल
हुवावे ने हाल ही में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन पी9, 39,999 रुपए में भारत में लॉन्च किया है। हुवावे पी9 स्मार्टफोन प्रीमियम लुक्स और पावरफुल स्पेसिफिकेश्न्स का शानदार कॉम्बिनेशन है। हालांकि इस स्मार्टफोन का कैमरा हर चीज पर भरी पड़ता है।
हुवावे पी9 में लेइका लेंस के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। कैमरा सेगमेंट लेइका एक जाना माना ब्रांड है। अपनी कीमत में यह स्मार्टफोन एक बेहतर कैमरा एक्सपीरियंस देता है।

शानदार डिस्प्ले
हुवावे पी9 में 5.2 इंच फुल एचडी डिस्प्ले दिया है जिसका रेजोल्यूशन 1920*1080 पिक्सल है। फोन का डिस्प्ले कैरी करने करने के लिए सही है। सैमसंग की बात करें तो गैलेक्सी एस7 में 5.1 इंच का डिस्प्ले है।
प्रोसेसिंग पॉवर
हुवावे पी9 में किरिन 955 SoC ऑक्टा कोर, 2.5GHz 64 बिट एआरएम बेस्ड प्रोसेसर दिया है। जो कि स्मूथ परफॉरमेंस देती है। जबकि गैलेक्सी एस 7 एक्सीनॉस 8890 चिस्पेट दिया गया है।
स्टोरेज
हुवावे पी9 और गैलेक्सी एस 7 दोनों ही स्मार्टफोन 4जीबी रैम के साथ आते हैं। हुवावे पी9 में 32 इंटरनल मैमोरी है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है।
कैमरा
दोनों फोन की इस तुलना को दूसरे लेवल पर ले जाता है हुवावे पी9 का कैमरा। पी9 में ड्यूल कैमरा लेइका लेंस दिया है, जो कि 12 एमपी का ड्यूल कैमरा सेटअप है। यह लो लाइट में गज़ब की तस्वीरें देता है। जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस7 में 12एमपी का सिंगल लेंस कैमरा है।
बैटरी पॉवर
दोनों ही स्मार्टफोन में 3000mAh बैटरी दी गई है। हुवावे के अनुसार किरिन 955 चिपसेट ज्यादा और लम्बी बैटरी बैकअप देता है। गैलेक्सी एस7 भी क्विक चार्ज और बैटरी सेविंग मोड के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications








