हुवाई ने पेश किया कम बजट में क्वार्टी कीपैड फोन पिनैकल

हुवाई पिनैकल में ज्यादा फीचरों की जगह सीमित फीचर दिए गए है जिनका लोग ज्यादातर प्रयोग करते हैं। पिनैकल में सीडीएम नेटर्वक की सुविधा के साथ 2.4 इंच की क्यूवीजीए स्क्रीन दी गई हैं। फोन का लुक देखने में ब्लैकबेरी स्मार्टफोन की तरह लगता है कैंडी बार शेप डिजाइन के साथ फोन में अच्छा कलर कंबीनेशन दिया गया है। कम कीमत के बावजूद पिनैकल में ब्लूटूथ, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, जीपीएस और 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
इसके अलावा फोन में मेन मीनू के स्टाइल को बदलने, कैमरे द्वारा खींची गई फोटो को नया लुक देने और वेब ब्राउजिंग के शानदार फीचर मौजूद हैं। सोशल नेटर्वकिंग साइट के बढ़ते क्रेज को देखते हुए पिनैकल में नेट कनेक्टीविटी द्वारा सभी सोशल साइटें एक्सेस की जा सकतीं हैं। मैसेजिंग और इमेल टाइपिंग में टच से ज्यदा बेहतर क्वार्टी की पैड होता है, पिनैकल में ब्लैकबेरी लुक का शानदार क्वार्टीकीपैड दिया गया है जिसका ट्रैक पैड भी काफी स्मूद काम करता है। अगर आपे मंहगे दिखने वाले हुवाई के पिनैकल को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी ने इसे 1,960 रूपए की अनुमानित कीमत में बाजार में पेश किया है।
हुवाई पिनैकल के फीचरों पर एक नजर
- 2.4 इंच की क्यूवीजीए स्क्रीन
- सीडीएमए नेटवर्क
- क्वार्टी कीपैड की सुविधा
- 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा
- कैंडी बार शेप
- जीपीएस, ब्लूटूथ
- मोइक्रो एसडी, माइक्रोएस डीएचसी कार्ड स्लॉट की सुविधा
- 16 जीबी मैमोरी
- 3.5 एमएम जैक
- म्यूजिक प्लेयर
- इंटरनेट ब्राउजिंग


Click it and Unblock the Notifications








