Huawei Pocket 2 फोल्डेबल स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरे के साथ लॉन्च, कीमत, स्पेसिफिकेशन
Huawei Pocket 2 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी Huawei ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसे Pocket 2 नाम से मार्केट में पेश किया गया है। Pocket 2 में आपको क्वाड रियर कैमरा के साथ Kirin 9000s SoC प्रोसेसर मिल रहा है।
यह कंपनी लॉन्च होने वाला पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन है। तो आइए आपको हुवावे के इस लेटेस्ट फोल्डेबल फोन की कीमत, स्पेक्स और उपलब्धता के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

Huawei Pocket 2 की कीमत : कंपनी ने अपने इस हैंडसेट को 16 GB तक रैम और चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया है। इसके 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत CNY 7,499 (करीब 86,400 रुपये), 512 GB की कीमत CNY 7,999 (करीब 92,200 रुपये) है।
वहीं इसके 1 TB वाले वेरिएंट की कीमत CNY 10,999 (करीब 1,26,800 रुपये) है। ब्रांड ने इस फोन का एक आर्ट वर्जन भी पेश किया है। जिसमें 16 GB रैम और 1 TB तक स्टोरेज दिया गया है।

Huawei Pocket 2 स्पेक्स: हुवावे पॉकेट 2 का इनर डिस्प्ले 6.94 इंच का है। जिसका रिजॉल्यूशन 2,690 x 1,136 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120 Hz है। इसके साथ इसमें 300 Hz का टच सैंपलिंग रेट, 2,200 निट्स का पीक ब्राइटनेस, 21:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ 1,440 Hz का PWM डिमिंग रेट मिल रही है।
वहीं इसकी आउटर स्क्रीन में 1.15 इंच OLED पैनल और 360 x 360 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलेगा। इसके क्वाड रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन सपोर्ट के साथ 50 MP का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का हायपरस्पेक्ट्रल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में 10.7 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 4,520 mAh की बैटरी दी है, जो 66 W वायर्ड और 40 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा इसमें कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, NFC और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं।
यह फोन IPX8 रेटिंग के साथ आ रहा है। जिसका वजन लगभग 202 ग्राम है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन को अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई 7.25 mm और फोल्ड करने पर 15.3 mm की है।


Click it and Unblock the Notifications








