Home
Mobile

हुवाई का स्‍मार्ट फोन वाकई स्‍मार्ट है

By Super
हुवाई का स्‍मार्ट फोन वाकई स्‍मार्ट है
मोबाइल फोन की खबरों में आजकल हुवाई सुर्खियों में छाया हुआ है। स्‍मार्टफोन की बढ़ती मांग को देखते हुवाई ने हाल ही में कई स्‍मार्टफोन बाजार में पेश किए है। सूत्रों के अनुसार हुवाई आने वाले दिनों में एक ओर स्‍मार्टफोन बाजार में लांच करेगा। यू 8520 नाम के इस स्‍मार्टफोन में अच्‍छी परफार्मेंस के लिए क्‍वालकॉम को स्‍नैपड्रैगन एमएसएम 8522 प्रोसेसर दिया गया है जो फोन को स्‍मूद प्रोसेसिंग प्रोवाइड करता है।

हुवाई के एंड्राएड बेस यू 8520 में गूगल2.2.1 वर्जन का आपरेटिंग सिस्‍टम दिया गया है। फोन का रैम साइज की भी अन्‍य स्‍मार्टफोन के मुकाबले अच्‍छा है 512 एमबी रैम से फोन में दी गई बड़ी एप्‍लीकेशन आराम से खुलती हैं। 2.8 इंच के साथ 320 X 480 पिक्‍सल रेज्‍यूलूशन से फोन की पिक्‍चर क्‍वालिटी काफी फाइन है। फास्‍ट स्‍पीड डेटा ट्रासफर के लिए हुवाई स्‍मार्टफोन में वाइफाई का 802.11 बीजीएन वर्जन दिया गया है इसके अलावा यूजर चाहे तो ब्‍लूटूथ से भी फाइल ट्रांसफर कर सकता है।

हालाकि फोन में अन्‍य स्‍मार्टफोन के मुकाबले 1X ऑप्‍टीकल जूम के साथ 3.1 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है जो थोड़ा निराश करता है। सेट में दिया मैमोरी स्‍पेस अच्‍छा है साथ में इसमें दिया गया मल्‍टीमीडिया प्‍लेयर मल्‍टीफार्मेंट फाइल को सपोर्ट करता है। फिलहाल फोन की कीमत और अन्‍य फीचर के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। जैसे ही इस नए फोन के बारे में कोई अपडेशन हमें मालूम पड़ता है हम इसकी जानकारी आपको देंगे।

हुवाई यू 8520 के फीचरों पर एक नजर

  • क्‍वालकॉम को स्‍नैपड्रैगन एमएसएम 8522
  • 512 एमबी रैम
  • 1X ऑप्‍टीकल जूम के साथ 3.1 मेगापिक्‍सल का कैमरा
  • वाइफाई का 802.11 बीजीएन वर्जन
  • गूगल एंड्राएड 2.2.1 आपरेटिंग सिस्‍टम
  • 2.1 वर्जन ब्‍लूटूथ
  • 2.8 इंच स्‍क्रीन साइज
  • जीपीआरएस
  • 3जी
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X