Samsung Galaxy Z Fold 6 पर ₹55000 तक का बंपर डिस्काउंट! प्रीमियम फोल्डेबल खरीदने का बेहतरीन मौका
अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy Z Fold 6 इस समय मार्केट में सबसे आकर्षक डील के साथ उपलब्ध है। दमदार परफॉर्मेंस, बड़े डिस्प्ले और कई AI फीचर्स के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन अब Amazon पर भारी डिस्काउंट में खरीदा जा सकता है।
अगर लंबे समय से आप सैमसंग का यह फ्लैगशिप फोल्डेबल लेने का मन बना रहे थे, तो यह डील आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकती है। आइए, सबसे पहले जानते हैं Amazon पर मिल रहे ऑफर और फिर नजर इसके स्पेसिफिकेशंस पर डालते हैं।

कीमत में मिला बड़ा डिस्काउंट
Samsung Galaxy Z Fold 6 का 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट, जिसका लॉन्च प्राइस ₹1,64,999 था, अब Amazon India पर मात्र ₹1,09,999 में मिल रहा है। यानी कुल ₹55,000 का भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
यही नहीं, अगर आप Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ₹3,299 का अतिरिक्त Amazon Pay बैलेंस कैशबैक भी मिल जाएगा। इसका मतलब है कि इस डील में आपकी बचत और भी ज्यादा हो सकती है।
फोन दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
- Navy Blue
- Silver Shadow
इन दोनों ही कलर वेरिएंट्स में प्रीमियम फिनिश और मजबूत बिल्ड मिलता है जो Z Fold सीरीज़ की पहचान बन चुका है।
डिस्प्ले क्वालिटी में बेमिसाल
Galaxy Z Fold 6 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका विशाल और इमर्सिव डिस्प्ले है। फोन में आपको ये क्वॉलिटी मिलती है।
- 7.6-इंच Foldable Dynamic LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- 2600 nits की पीक ब्राइटनेस
- गेमिंग के लिए बेहद शानदार
- 6.3-इंच Outer Dynamic LTPO AMOLED 2X कवर डिस्प्ले
- 120Hz रिफ्रेश रेट
- आउटडोर और सिंगल-हैंड यूसेज के लिए परफेक्ट
दोनों ही डिस्प्ले स्मूद टच रिस्पॉन्स और ब्राइट कलर आउटपुट देते हैं, जिससे Fold 6 का यूजर एक्सपीरियंस और भी बेहतर हो जाता है।
परफॉर्मेंस: Snapdragon 8 Gen 3 का दम
फोन में आपको मिलता है Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, जो 2024 के सबसे पावरफुल चिपसेट्स में से एक है। इसके साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बनाता है।
AI फीचर्स और Samsung One UI की ऑप्टिमाइजेशन Fold 6 को और भी स्मूद और रेस्पॉन्सिव अनुभव देते हैं। वीडियो एडिटिंग, हाई-एंड गेमिंग, मल्टी-विंडो फीचर्स, सब कुछ इसमें बिना किसी लैग के चलता है।
Samsung Galaxy Z Fold 6 कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए Fold 6 को ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।
- 50MP प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ)
- 10MP टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम)
- 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस (123° FoV)
फ्रंट में आपको दो कैमरे मिलते हैं।
- 4MP अंडर-डिस्प्ले कैमरा
- 10MP कवर स्क्रीन कैमरा
सैमसंग का प्रोसेसिंग एल्गोरिदम लो-लाइट फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट्स और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को बेहद शानदार बनाता है।
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy Z Fold 6 में 4400mAh की बैटरी दी गई है, जो डे-टू-डे यूसेज के लिए पर्याप्त है। इसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, अच्छी बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और AI-पावर्ड पावर मैनेजमेंट मिलता है।
अगर आप एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और कीमत आपके लिए एक बड़ी बाधा थी, तो Samsung Galaxy Z Fold 6 पर Amazon की यह डील आपके लिए गोल्डन मौका है। डिस्प्ले, कैमरा, परफॉर्मेंस और AI फीचर्स, हर मामले में यह फोन एक पावरफुल पैकेज साबित होता है।


Click it and Unblock the Notifications