Amazon सेल में Apple , OnePlus और Samsung के इन फोन्स पर भारी छूट, जानें ऑफर डिटेल
Smartphone Offers: फेस्टिव सीजन को लेकर कई कंपनियां अपने ग्राहकों को बंपर छूट दे रही हैं। इसी के तहत ई-कॉमर्स साइट Amazon ने भी अपने कस्टमर्स के लिए ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल की शुरूआत की है। यह सेल 7 अक्टूबर से शुरू हुआ है, जो 10 नवंबर तक चलेगा। इस सेल में ग्राहक भारी-भरकम छूट के साथ कई प्रोडक्ट्स को अपने घर ला सकते हैं। जिसमें आपको स्मार्टफोन, लैपटॉप, इलेक्ट्रॉनिक्स के साख होम अप्लायंस पर भी डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स से स्मार्टफोन की खरीदारी करने पर ग्राहक 10 प्रतिशत तक के अन्य डिस्काउंट का भी लाभ ले सकते हैं। आइए आपको इस सेल में Apple, OnePlus और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं। जिसमें आप एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ ले सकेंगे।
अमेजन सेल में स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल के तहत ग्राहक iPhone 13 को मात्र 55,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसकी सही कीमत 69,900 रुपये हैं।
इस सेल के तहत OnePlus 11R 5G को 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। जिसकी कीमत 39,999 रुपये है।

वहीं इस सेल में OnePlus Nord CE 3 को छूट के साथ मात्र 24,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत 28,998 रुपये हैं।
सैंमसंग के मिड रेंज वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy M34 को इस सेल में मात्र 14,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है, जिसकी कीमत 24,999 रुपये हैं।
आईक्यू के Z7s को अमेजन सेल से ग्राहक 14,999 रुपये में खरीद सकेंगे। जिसकी एमआईपी प्राईज 23,999 रुपये है।
इसके अलावा Samsung Galaxy M14 को इस सेल में 10,490 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी MRP 17,990 रुपये है।

अमेजन के ग्रेट इंडियन सेल में Lava Agni 2 5G को छूट के साथ मात्र 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जिसकी कीमत 25,999 रुपये हैं।
Realme Narzo 50i Prime को केवल 6,569 रुपये में ग्राहक अपने घर ला सकते हैं, जिसकी सही कीमत 9,999 रुपये है।
Redmi Note 12 स्मार्टफोन को केवल 10,499 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी कीमत 18,999 रुपये है।
इसके अलावा Tecno Pova 5 Pro 5G को कई बंपर छूट के साथ इस सेल में मात्र 12,299 रुपये की कीमत में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी कीमत 19,999 रुपये है।


Click it and Unblock the Notifications








