Home
Mobile

iQoo 12 5G के लॉन्च से पहले iQOO 11 5G पर बंपर छूट, 15000 तक की करें बचत, यहां जानें नई कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQoo जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप फोन iQoo 12 5G भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए स्मार्टफोन iQoo 12 और iQoo 12 Pro को एक साथ पेश करेगी। ब्रांड ने आईक्यू 12 5जी के लिए अमेजन इंडिया पर माइक्रोसाइट भी तैयार कर लिया है। कंपनी ने आईक्यू 12 के लॉन्च से पहले पिछले फ्लैगशिप iQOO 11 5G स्मार्टफोन को बंद कर दिया था। लेकिन अब आईक्यू इंडिया के ऑनलाइन स्टोर और अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर आईक्यू 11 को 15000 रुपये तक की बंपर डिस्काउंट के साथ इसे उपलब्ध कराया गया है। तो आइए आगे इस फोन पर मिल रहे ऑफर और फीचर्स के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

iQoo 12 5G के लॉन्च से पहले iQOO 11 5G पर बंपर छूट, जानें नई कीमत

iQOO 11 5G पर 15000 रुपये की छूट

दरअसल आईक्यू 11 5जी के 8GB रैम वेरियंट को कंपनी ने भारतीय बाजार में 59,999 रुपये और 16 GB रैम वेरियंट को 64,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन अब इन दोनों वेरिएंट्स को क्रमशः 10,000 रुपये और 13,000 रुपये की छूट के साथ उलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही अगर ग्राहक ICICI और HDFC बैंक कार्ड के जरिए अगर इस फोन की खरीदारी करता है तो वह इस पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकता है। इसके साथ ही अमेजन से फोन की खरीदारी करने पर 2,999 रुपये की कीमत वाले Vivo TWS Air ईयरबड्स भी इसके साथ फ्री दिए जा रहे हैं।

iQOO 11 5G के फीचर्स

आईक्यू के इस स्मार्टफोन को 6.78 इंच का 2K E6 AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया गया था, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। इसके डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स तक है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट मिलेगा। आईक्यू के इस स्मार्टफोन में 8GB , 16 GB रैम ऑप्शन मिलेंगे। वहीं स्टोरेज के लिए इसमें 256GB इनबिल्ट स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है। आपको बता दें, यह फोन Android 13 पर बेस्ड Funtouch OS 13 पर संचालित होता है।

फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसमें Samsung ISOCELL GN5 सेंसर का यूज किया गया है। इसके साथ ही इस फोन का मेन कैमरा OIS फीचर को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा 13MP का टेलीफोटो कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी दी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें Wi-Fi6, Bluetooth 5.3, USB Type C, NFC जैसे अन्य फीचर्स भी मिल रहे हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
The 8 GB RAM variant of the IQ 11 5G smartphone was launched in India for Rs 59,999. The price of 16 GB RAM variant is Rs 64,999. Now these variants can be purchased in the country with a discount of Rs 10,000 and Rs 13,000 respectively. You can get an instant discount of Rs 2,000 if you buy the phone from Amazon India with ICICI and HDFC bank cards.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X