Oneplus 11R की कीमत में भारी गिरावट, 12,000 तक की छूट के साथ खरीदने का मौका, जानें नई कीमत
यह आर्टिकल वनप्लस लवर्स का दिन बना सकता है। अगर आप भी Oneplus का नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं, तो ये समय आपके लिए सबसे उचित हो सकता है। वर्तमान में Oneplus 11R पर बंपर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। वनप्लस 11आर को कीमत से हजारों तक की छूट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस वक्त ग्राहक इस फोन को अमेजन से 12,000 रुपये तक की छूट के साथ ले सकते हैं।

हालांकि, यह ऑफर चुनिंदा बैंक कार्ड पर उपलब्ध होगा। तो चलिए आपको आगे इस फोन की नई कीमत और फीचर्स से लेकर ऑफर तक की डिटेल बताते हैं।
Oneplus 11R की नई कीमत - दरअसल वर्तमान में Amazon Great Indian Festival Sale चल रही है। जिसमें वनप्लस के कई अन्य स्मार्टफोन्स पर भी भारी भरकम डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

ऐसे में आप वनप्लस 11R को भी कीमत से काफी कम दाम में खरीद सकेंगे। इसके16GB/256GB को 39,999 रुपये कीमत में कंपनी ने लॉन्च किया था। लेकिन यह फोन अब अमेजन पर 12,000 रुपये की छूट के साथ मात्र 27,999 रुपये में उपलब्ध है।
इस फोन को सोलर रेड, गैलेक्टिक सिल्वर और सोनिक ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। वहीं वनप्लस 11आर पर SBI क्रेडिट कार्ड EMI लेनदेन पर 1,250 रुपये का भी ऑफर उपलब्ध है।
Oneplus 11R फोन के फीचर्स
डिस्प्ले: वनप्लस 11आर फोन में कंपनी ने 6.74 इंच का AMOLED पंच होल डिस्प्ले दिया है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, 1450 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आता है।
प्रोसेसर: प्रदर्शन के लिए वनप्लस 11आर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह एंड्रॉइड 13, ऑक्सीजन OS पर चलेगा। इसमें 3 प्रमुख OS अपडेट और 4 साल के सुरक्षा अपडेट मिलते हैं।
स्टोरेज: फोन LPDDR5X रैम और UFS 3.1 स्टोरेज वाले दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसे 8GB रैम/128GB स्टोरेज और 16GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है।
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जो 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर से लैस है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है।
बैटरी: वनप्लस 11R को पावर देने के लिए इसमें 100W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh तक की एक बड़ी बैटरी शामिल की गई है।
अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें स्टीरियो स्पीकर, वाई-फाई, डुअल बैंड, ब्लूटूथ वर्जन 5.3, यूएसबी टाइप सी 2.0 समेत कई कनेक्टिविटी फैसलिटी गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications








