Home
Mobile

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB रैम वाले OPPO के इस फोन पर बंपर डिस्काउंट

Oppo F27 5G स्मार्टफोन को अमेजन पर बंपर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है। कंपनी अपने इस फोन को इस वक्त भारी भरकम डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रही हैं। ओप्पो का यह फोन 5,000mAh तक की बैटरी, 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस है। तो आइए आपको आगे इसकी नई कीमत से लेकर इस पर मिलने वाले ऑफर्स तक की डिटेल बताते है।

Oppo F27 5G ऑफर-

ओप्पो के इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और टॉप वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। लेकिन अगर ग्राहक अमेजन से इस फोन की खरीदारी अगर ICICI बैंक के कार्ड की मदद से करता है, तो वह 2099 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ ले सकेगा। इतना ही नहीं इस पर कंपनी ने एक्सचेंज ऑफर भी उपल्बध कराया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो इस फोन को Emerald Green और Anber Orange दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 8GB रैम वाले OPPO के इस फोन पर भारी छूट

Oppo F27 5G स्पेक्स-

ओप्पो के इस 5G स्मार्टफोन में आपको 6.67 इंच का Full HD+ का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। Oppo F27 5G में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया है। जो 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आता है। आपको बता दे, यह फोन Android 14 पर बेस्ड ColorOS 14.0 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा मिलता है। जो 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा से लैस है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है।

बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल-व्यू वीडियो फीचर्स दिए गए हैं। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए ओप्पो ने इसमें 5000mAh तक की बैटरी शामिल की है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Huge Discount On Oppo F27 5G Check New Price and offer details
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X