Flipkart Diwali Sale: सैमसंग, मोटोरोला, और पोको के स्मार्टफोन पर बंपर छूट, जानें कीमत व ऑफर
Flipkart Diwali Sale: अगर आप भी दिवाली पर अपने लिए या फिर अपने किसी खास के लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए ये समय सबसे उचित हो सकता है। फेस्टिव सीजन को देखते हुए ऑफलाइन और ऑनलाइन रिटेल कंपनियां अपने-अपने ग्राहकों को स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट दे रही हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में सेल के तहत मिलने वाले धांसू स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप Flipkart Big Diwali Sale में कीमत से हजारों की छूट के साथ खरीद सकेंगे। इन फोन्स में सैमसंग, पोको, मोटोरोला और रियलमी के फोन्स शामिल हैं। आइए आपको इन फोन्स की कीमत और ऑफर्स के बारे में डिटेल बताते हैं।
Samsung Galaxy S22ऑफर
सैमसंग गैलेक्सी एस22 को दिवाली सेल के तहत ग्राहक सभी डिस्काउंट के साथ मात्र 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसकी सही कीमत 72,999 रुपये है। अगर आप भी फ्लैगशिप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो ये सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसमें 6.1 इंच AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। कंपनी ने अपने इस फ्लैगशिप फोन को स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट से लैस किया है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 10 मेगापिक्सल टेलिफोटो लेंस दिया गया हैं। यह फोन 3700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है।
Motorola Edge 40 ऑफर
मोटोरोला एज 40 स्मार्टफोन को दिवाली ऑफर के तहत 26,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी MRP 29,999 रुपये है। इसके अलावा अगर ग्राहक SBI क्रेडिट कार्ड से फोन की खरीदारी करता है तो इस पर 10 प्रतिशत यानि कि, 1000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकता है। इसमें 6.55 इंच OLED फुलएचडी+ डिस्प्ले दी गई है। जिसकी स्क्रीन डेनसिटी 402पीपीाई है। अपने इस हैंडसेट में मोटोरोला ने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर शामिल किया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर का डुअल कैमरा सेटअप मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस स्मार्टफोन को 4400mAh बैटरी से लैस किया गया है।

Poco F5 5G ऑफर
पोको एफ5 5जी को इस सेल में 23,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। जिसकी ऑरिजिनल प्राइज 29,999 रुपये है। वहीं दिवाली ऑफर के साथ इस हैंडसेट को SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर इसपर 10 प्रतिशत यानि कि,1000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलगेा आपको बता दें, Poco F5 5G फोन बजट रेंज में दमदार फीचर्स से लैस है। इसमें 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। इसमें यूजर को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Plus Gen 2 प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी, 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Realme 11 Pro+ 5G डिस्काउंट
रियलमी 11 प्रो+ 5G स्मार्टफोन को इस सेल में 25,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। इसके साथ ही SBI क्रेडिट कार्ड के साथ 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1000 रुपये) पर लिया जा सकता है। इसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। Realme 11 Pro+ 5G इस सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड कैमरा सिस्टम अपने यूजर को देता है। 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर इसमें दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।
Poco C51 ऑफर
इसके अलावा 6,499 रुपये कीमत वाले पोको सी51 स्मार्टफोन को इस सेल में मात्र 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 6.52 इंच HD+ डिस्प्ले मिलेगी। यह फोन मीडियाटेक हीलियो G36 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल डुअल व 0.08 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा । अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है।


Click it and Unblock the Notifications








