तगड़ा ऑफर: Samsung के 1 लाख रुपये वाले फोन पर 35 हजार तक की भारी छूट, जानें ऑफर डिटेल
अगर आप फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन आपका बजट कम है, तो Flipkart आपके लिए एक अच्छा मौका लेकर आया है। Flipkart diwali sale 2024 में Samsung Galaxy S24 Plus को मिड रेंज प्राइज पर ग्राहक खरीद सकते हैं।
ई कॉमर्स साइट ने इस फोन पर अच्छी कीमत कटौती के साथ बैंक ऑफर्स उपलब्ध कराए हैं। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर के तहत इस इस फोन को और भी किफायती बनाया जा सकता है। यह समय आपके लिए फ्लैगशिप फोन को सस्ते में लेने का शानदार मौका साबित हो सकता है।

Samsung Galaxy S24 Plus डील- आपको बता दें, इस साल की शुरूआत जनवरी में ही इसे कंपनी ने 99,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया था । हालांकिस फ्लिपकार्ट पर Samsung Galaxy S24 Plus के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 64,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।
लेकिन अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड के जरिए इसकी खरीदारी करता है, तो वह इस पर 5% कैशबैक का लाभ ले सकेगा। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर के तहत 60,600 रुपये तक की बचत की जा सकती है। हालांकि, इसका पुरा लाभ आपके फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।
Samsung Galaxy S24 Plus स्पेक्स- सैमसंग के इस फोन में 6.7 इंच की Quad HD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 3120 x 1440 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Exynos 2400 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंकेडरी कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलता है। जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर के साथ 12 का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4900mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 12GB RAM और 512GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications








