1 रूपए में बिकेगा 128जीबी वेरिएंट वाला वनप्लस 3टी स्मार्टफोन
वनप्लस, दिसम्बर में डैश सेल को लाने वाला है जिसमें वनप्लस 3टी स्मार्टफोन मात्र 1 रूपए में मिलेगा।
दीवाली को बीते हुए वक्त हो गया है लेकिन वनप्लस का फेस्टिव मूड अभी भी बरकरार है। कम्पनी ने हाल ही में घोषणा की है कि वो दीवाली डैश सेल की अपार सफलता के बाद, दिसम्बर में एक ऐसी ही सेल को फिर से लाने वाले हैं।

काफी दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में वनप्लस ने वनप्लस 3टी को लांच किया है जो कि इस सेल का हिस्सा बनेगा।
इससे भी रोचक बात यह है कि इस फोन में 128 जीबी का वेरिएंट भी उपलब्ध है जिसे इस सेल में सिर्फ 1 रूपए में बेचा जाएगा। ऐसे में जो यूजर इसे लेने की इच्छा रखते हैं वो इस सेल का इंतजार करें और फटाक से अपने फोन को बुक कर लें। आइए जानते हैं इस दिसम्बर डैश सेल के बारे में अन्य बातें:
सेल का आयोजन कब होगा
दिसम्बर डैश सेल को हर शुक्रवार को लगाया जाएगा यानि दिसम्बर महीने की 9, 16, 23 और 30 तारीख को ये सेल लगेगी। इस सेल का समय भी दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक का होगा। यह हाल ही में लांच किए गए ऑनलाइन स्टोर पर लगेगी।
नए स्मार्टफोन की बेस्ट ऑनलाइन डील्स के लिए यहाँ क्लिक करें
किस प्रकार आप रजिस्टर कर सकते हैं
अगर आप इस सेल में रजिस्टर करना चाहते हैं तो कठिन काम नहीं है। आपको अपना वनप्लस एकाउंट रेडी रखना होगा, अपने मोबाइल नम्बर को वेरीफाई करवाना होगा और शिपिंग पते को भरना होगा। इन सभी को आपको वनप्लस डैश सेल के पेज पर डालना होगा जो कि सोशल मीडिया हैंडल पर आपको आसानी से मिल जाएंगे। हर यूजर को साइन अप करने के लिए अपनी डिटेल को फिल करना होगा।
300 प्वाइंट कमाने के बाद ही खरीद पाएंगे 3टी
अगर आप वनप्लस 3टी को 1 रूपए में खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम इस एकाउंट में 300 प्वाइंट होना बेहद जरूरी है। हालांकि, अगर आप इतने प्वाइंट मैनेज नहीं कर पाते हैं तो बाकी के प्रोडक्ट को खरीद ही सकते हैं। लेकिन इस सेल में हिस्सा लेने के लिए कम से कम 6 प्वाइंट होना जरूरी है।
अगर आपके प्वाइंट 300 हो जाते हैं तो वनप्लस 3टी स्मार्टफोन अपने आप आपकी कार्ट में एड हो जाएगा और आप इसे 3 घंटे में चेक करते रहें। दिए गए समय पर आपका प्रोडक्ट अपने आप कार्ट से हट जाएगा, अगर आप उसे खरीद नहीं पाएं क्योंकि इसके लिए मात्र तीन घंटे का ही समय होता है।
1 रूपए में और क्या-क्या मिलेगा
1 रूपए में वनप्लस 3टी, वनप्लस एस्सेरीज जैसे- बैकपैक, ट्रेवल मैसेंजर बैग, टी-शर्ट, फ्लिप कवर, कैश और कवर्स, डैश चार्ज टाइप सी केवल, टेम्पर्ड ग्लास, डैश चार्ज कार चार्जर और वनप्लस बुलेट इयरफोन भी मिलेगा।
चयनित रेंडम यूजर्स के लिए साप्ताहिक उपहार
कम्पनी के द्वारा रेंडमली ही कुछ यूजर्स को सेलेक्ट करके उन्हें हर हफ्ते प्राइज दिया जाएगा। यह पूरी तरह से निष्पक्ष प्रक्रिया होगी और इसमें रजिस्टर्ड यूजर्स को भी शामिल किया जाएगा। जो विजेता होगा, उन्हें 64 जीबी वेरिएंट वाला वनप्लस 3टी स्मार्टफोन भेंट स्वरूप दिया जाएगा। विजेता की घोषणा, शुक्रवार की सेल के बाद शनिवार के दिन की जाएगी और उन्हें मेल के द्वारा सूचित किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








