एप्पल भविष्य में करेगा हाइड्रोजन तकनीक का प्रयोग

हम रोज नई तकनीक के बारे में सुनते और पढ़ते रहते है। रोज किसी न किसी नई तकनीक का विकास होता है। मोबाइल बाजार की बात करें तो सभी कंपनियां समय समय पर अपने मोबाइल फोन को अपग्रेड करती रहती है। कुछ इनमें कई नए बदलावा कर दुबारा बाजार में लांच भी करती है।
2011 में कई बड़े मोबाइल फोन निर्माताओं ने अपने फोन लांच किए जिसमें से एप्पल का आईफोन 4एस सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। खबरें मिल रहीं है एप्पल आने वाले दिनों में अपने आईफोन में कुछ नई तकनीक का प्रयोग करेगा। टेलिग्राफ में छपी रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने यूएस पेटेंड और ट्रैड मार्क के ऑफिस में दो डाक्यूमेंट पेटेंड करने की अर्जी डाली है।
जिसके अनुसार एप्पल आने वाले समय में हाइड्रोजन तकनीक का प्रयोग अपने फोन में कर सकता है। वैसे भी भविष्य में हाइड्रोजन तकनीक का प्रयोग काफी सेक्टर में किया जाएगा। जिसमें से ऑटोमोबाइल सेक्टर में कई प्रयोग भी किए जा रहें है। हाइड्रोजन तकनीक का प्रयोग खासतौर से स्मार्टफोन की बैटरी में किया जा सकता है। जो यूजर को काफी लम्बा बैटरी बैकप प्रोवाइड करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications








