आईबॉल ने लांच किया 8 जीबी मैमोरी वाला आशान 2 फीचर फोन
मुंबई बेस स्मार्टफोन कंपनी आईबॉल ने सीनियर सिटिजन के लिए नया आशान फीचर फोन लांच किया है। फोन को 2,990 रुपए में लांच किया गया है, आशान में बड़ा कीपैड दिया गया है, जिन लोगों को कम दिखता है उन्हें फोन में नंबर डॉयल करने में कोई परेशानी नहीं होगी। इसके दूसरे फीचरों में नजर डालें तो फोन की स्क्रीन में बड़े फांट दिखते हैं साथ ही फोन का साउंड भी काफी तेज हैं। फोन में एसओएस का फीचर दिया गया है जिसकी मदद इमजेंसी में फोन एक नंबर डायल करके किसी को भी फोन मिलाया जा सकता है।
फोन में दी गई एसओएस बटन को 7 सेकेंड तक दबाने में तुरंत इमरजेंसी नंबर पर कॉल चली जाएगी, एसओएस पर यूजर 5 नंबर सेट कर सकता है। इसके अलावा आशान में ड्युल सिम सपोर्ट के साथ हिन्दी और इंग्लिश भाषा सेट की जा सकती है।

अन्य फीचरों में एफएम रेडियो, लिड टार्च और फोन लॉक फीचर दिए गए हैं। आशान को लांच करते हुए आईबॉल के डायरेक्टर संदीप परसरामपुरिया ने कहा ये फोन हमारे सीनियर सिटिजन के लिए खास तौर से लांच किया गया है। फोन में सीनियर सिटिजन की जरूरत के मुताबिक सभी फीचर दिए गए हैं हमें उम्मीद है ये लोगों को पसंद आएगा।


Click it and Unblock the Notifications







