Home
Mobile

आईबॉल एंडी 4.3 जे और माइक्रोमैक्‍स कैनवास ए100, दोनों में कौन है बजट फ्रेंडली फैबलेट

आईबॉल एंडी 4.3 जे और माइक्रोमैक्‍स कैनवास ए100, दोनों में कौन है बजट फ्रेंडली फैबलेट

बाजार में बढ़ते कंप्‍टीशन को देखते हुए पीसी मैन्‍यूफैक्‍चरों के बीच मुकाबला काफी तेज हो चुका है। इसी के चलते आइबॉल और माइक्रोमैक्‍स तेजी से बाजार में अपने नए प्रोडेक्‍ट लांच कर रहें हैं। आज हम बात करेंगे आईबॉल के एंडी 3 और माइक्रोमैक्‍स के कैनवास ए100 फोन के बारे में, दोनों फोन लगभग एक ही रेंज के है। लेकिन एंडी 4.3 जे स्‍मार्टफोन में जहां ड्युल सिम सपोर्ट के साथ 2.3 जिंजरब्रेड ओएस दिया गया है वहीं कैनवास में सिंगल सिम सपोर्ट के साथ आईसीएस प्‍लेटफार्म मौजूद है। आईए नजर डालते हैं दोनों स्‍मार्टफोन में दिए गए कुछ दूसरे फीचरों के बारे में,

डिजाइन और वेट

कंपनी ने अभी एंडी 4.3 जे के साइज और वेट के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी है, लेकिन माइक्रोमैक्‍स कैनवास ए100 का साइज 72.6 x 142.2 x 11.9 एमएम और वेट 168 ग्राम है।

पढ़ें: कैसे रिकवर करें डिलीट फाइलें?

डिस्‍प्‍ले

एंडी 4.3 जे में 4.3 इंच की मल्‍टीटच स्‍क्रीन दी गई है जिसमें कैपेसिटिव टच डिस्‍प्‍ले दिया गया है जो 560 x 480 रेज्‍यूलूशन को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर

प्रोसेसर के मामले में दोनों स्‍मार्टफोन में एक जैसा 1 गीगाहर्ट का प्रोसेसर इनबिल्‍ड है

पढ़ें: टॉप 5 लेटेस्‍ट बजट एंड्रॉएड स्‍मार्टफोन

ऑपरेटिंग सिस्‍टम

एंडी 4.3 में एंड्रॉयड 2.3 जिंजरब्रेड ओएस प्‍लेटफार्म दिया गया है जिसके मुकाबले कैनवास ए100 में एंड्रॉयड आईस्‍क्रीम सैंडविच प्‍लेटफार्म दिया गया है जो एंडी 4.3 से ज्‍यादा एडवांस है।

कैमरा

एंडी 4.3 जे में 5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा और 1.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिससे यूजर वीडियो कॉलिंग भी कर सकता है। कैनवास ए100 में 5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरे के साथ ऑटो फोकस और लिड फ्लैश की सुविधा भी दी गई है। साथ में 0.3 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा इनबिल्‍ड है।

स्‍टोरेज

मैमोरी के सेगमेंट में दोनों फैबलेट्स में 2 जीबी की इंटरनल मैमोरी, 512 एमबी रैम, माइक्रोएसडी कार्ड स्‍लॉट सपोर्ट दिया गया है जिससे 32 जीबी तक मैमोरी एक्‍पेंड कर सकते हैं।

कनेक्‍टीविटी

एंडी और कैनवास दोनों में 3जी, ब्‍लूटूथ, वाईफाई और 2.0 यूएसबी पोर्ट सपोर्ट मौजूद है।

बैटरी

किसी भी स्‍मार्टफोन की परफार्मेस में बैटरी का काफी बड़ा हाथ होता है। एंडी 4.3 जे में 1,630 एमएएच और 900 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कुल मिलाकार 2,530 एमएएच की पॉवर देती है। इससे आप 9 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओंर कैनवास ए100 में 2,000 एमएएच की लियॉन बैटरी दी गई है जो 5 घंटे का टॉक टाइम और 180 घंटे का स्‍टैंडबाय टाइम देती है।

 कीमत

आईबॉल एंडी 4.3 जे बाजार में 9,499 रुपए और माइक्रोमैक्‍स कैनवास ए100 स्‍मार्टफोन 9,999 रुपए की अनुमानित कीमत में उपलब्‍ध है।

पढ़ें: बीएसएनएल ने लांच किए 5 नए शानदार ऑफर

Read in English 

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X