आईबॉल एंडी उड़ान, महिलाओं की सुरक्षा भी करेगा ये स्मार्टफोन
इंडियन मोबाइल मैन्यूफैक्चर आईबॉल का एंडी उड़ान स्मार्टफोन दूसरे स्मार्टफोन से थोड़ा अलग है, इसमें महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ढेर सारे फीचर दिए गए हैं। एंडी उड़ान को पिंक कलर के अलावा व्हाइट कलर ऑप्शन में लांच किया गया है।
पढ़ें: हवा में अपना प्रचार कुछ इस तरह करती हैं कंपनियां
उड़ान स्मार्टफोन की एमआरपी कीमत 10,990 रुपए है। इसके खास फीचरों में एसओएस का फीचर शामिल है जिसकी मदद से एक ही कॉल में इमजेंसी नंबर डॉयल किया जा सकता है। फोन को खरीदने पर इसके साथ 1199 रुपए का बैक कवर, स्क्रेच गार्ड और एक फ्लिप कवर फ्री में आपको मिलेगा। फोन में दिए गए जीपीएस की मदद से 10 लोग आपको ट्रेक कर सकते हैं। इसके अलावा फोन की बॉडी में स्वारोवस्कि जिरकोनिया क्रिस्टल का प्रयोग किया गया है जो इसे ग्रिलिश लुक देता है।
पढ़ें: इंडिया के टॉप 10 सबसे ज्यादा देखे जाने वाले यू-ट्यूब वीडियो

दूसरे फीचर
एंडी उड़ान में 5 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन दी गई है जो 960 x 540 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। स्क्रीन में 245 पिक्सल पर डेंसिटी सपोर्ट दिया गया है। फोन में कार्टेक्स ए7 प्रोसेसर लगा हुआ है जो 1.3 गीगाहर्ट स्पीड देता है। एंड्रायड जैलीबीन ओएस पर रन करने वाले उड़ान में 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा, लिड लाइट और 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। कनेक्टीविटी फीचरों पर नजर डालें तो इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस के साथ ड्युल सिम सपोर्ट दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








