Home
Mobile

आईबॉल ने पेश किया अपना पहला एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन

आईबॉल ने पेश किया अपना पहला एंड्रॉयड स्‍मार्टफोन

भारतीय हैंडसेट निर्माता कंपनी आईबॉल ने अपना पहला एंड्रॉयड ड्युल सिम स्‍मार्टफोन लांच करने घोषणा कर दी है। आईबॉल अपने नए एंड्रॉयड हैंडसेट को एंडी 2 के नाम से 9,999 रुपए में लांच करेगा। एंडी 2 में 3.5 इंच की स्‍क्रीन और 800 मेगाहर्ट का प्रोसेसर लगा हुआ है।

इसके साथ आईबॉल ने एंडी 2 में दो कैमरा दिए गए है जिसमें से फ्रंट वीजिए कैमरा और रियर 3.0 मेगापिक्‍सल का कैमरा इनबिल्‍ड है। ड्युल सिम की मदद से यूजर एक साथ दोनों नेटर्वक का प्रयोग कर सकता है।

अगर आप फोन से पीसी में डेटा ट्रांसफर करना चाहते है तो इसके लिए एंडी 2 में ब्‍लूटूथ, वाईफाई, जीपीआरएस और यूएसबी केबल की सुविधा दी गई है, यूजर फोन में 3 जी सपोर्ट की मदद से फास्‍ट नेट सर्फिंग भी कर सकता है।

फोन में सबसे बड़ी कमी है इसका ओएस, एंडी में 2.2 प्‍लेटफार्म ओएस दिया है जबकि बाजार में मौजूद इस रेंज के ज्‍यादातर हैंडसेटों में एंड्रॉयड 2.3 ओएस दिया गया है। हो सकता है आईबॉल बाजार के रुख को दखते हुए इसको लेटेस्‍ट ओएस से अपग्रेड कर लांच करें।

आईबॉल एंडी में दिए गए फीचरों पर एक नजर

  • 3.5 इंच की स्‍क्रीन

  • ड्युल सिम सपोर्ट

  • 800 मेगाहर्ट का प्रोसेसर

  • 3.0 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा

  • वीजिए फ्रंट कैमरा

  • 1450 एमएएच लीथियम बैटरी

  • 3.5 एमएम जैक

  • वाईफाई, ब्‍लूटूथ

  • कीमत- 9,999 रुपए
 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X