Home
Mobile

4 हजार रुपए में खरीदें 5 एमपी कैमरा स्मार्टफोन!

By Agrahi

आईबॉल ने एंडी सीरीज में नया स्मार्टफोन आईबॉल एंडी 5एन डूड लॉन्च किया है। इस फोन की कीमत 4,099 रुपए रखी गई है। यह स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि यह मार्केट में कब उपलब्ध होगा इसके बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

4 हजार रुपए में खरीदें 5 एमपी कैमरा स्मार्टफोन!

आईबॉल एंडी 5एन डूड डुअल सिम स्मार्टफोन है। लेकिन इस फोन का माइनस पॉइंट हो सकता है इसमें दिया हुआ पुराना ऑपरेटिंग सिस्टम है। साथ ही इसकी रैम भी काफी कम है। इससे कम कीमत में एक जीबी रैम तक के फोन मार्केट में उपलब्ध हैं। हालांकि फोन देखने में काफी स्टाइलिश है।

4 हजार रुपए में खरीदें 5 एमपी कैमरा स्मार्टफोन!

आइए नज़र डालते हैं इसके कुछ फीचर्स पर-

ओएस व डिस्प्ले
एंडी 5एन डूड एंड्रायड 4.4 किटकैट पर काम करता है। इसमें 5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस डिस्प्ले है। जिसका रेसोल्यूशन 480*854 पिक्सल है।

प्रोसेसर
इस स्मार्टफोन में क्वाड कोर, 1.2GHz प्रोसेसर। साथ ही इसमें 512 एमबी की रैम दी गई है।

4 हजार रुपए में खरीदें 5 एमपी कैमरा स्मार्टफोन!

कैमरा
इस हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल रियर ऑटोफोकस कैमरा है। वीजीए 0.3 फ्रंट फेसिंग कैमरा है।

स्टोरेज
फोन में 4जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बैटरी व कनेक्टिविटी
इसकी बैट्री 2,000mAh पॉवर की है। जबकि कनेक्टिविटी के लिए इसमें स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं. इनमें वाईफाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी, ओटीजी सपोर्ट और जीपीएस शामिल हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
iball launched it's new smartphone andi 5n dude at just rupees 4,099. For more read hindi.gizbot.com
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X