आ गया 2799 रुपए में नया ड्युल सिम फोन

भारतीय हैंडसेट निर्माता कंपनी आईबॉल ने हैंडसेट बाजार में फेब 9 नाम से नया फोन लांच किया है। नए हैंडसेट में ड्युल सिम नेटर्वक का फीचर दिया गया है वह भी मात्र 2799 रुपए के आकर्षक दामों में, आईबॉल फेब 9 में 2.4 इंच की स्क्रीन और ट्रैंडी लुक के अलावा म्यूजिक प्लेयर, एफएम रेडियो जैसे फीचर मौजूद है।
नए ड्युल सिम फोन में 1000 कांटेक्ट मैमोरी स्पेस दिया गया है जो काफी है। इसके साथ यूजर फोन में जीपीआरएस की मदद से इंटरनेट सर्फिंग भी कर सकता है। इतना ही नहीं आईबॉल ने बढ़ते कंपटीश्ान के चलते फोन में डिजिटल जूम के साथ 1.3 मेगापिक्सल कैमरा का कैमरा भी दिया है।
अब इतने कम दाम में इतने ढेर सारे फीचरों की वजह से कंपनी को उम्मीद है भारतीय उपभोक्ता नए फोन को पसंद करेंगे। कंपनी फोन के साथ प्री लोडेड बॉलीवुड गानों के अलावा प्री लोडेड फील्म भी प्रोवाइड कर रही है।
आईबॉल फैब9 में दिए गए फीचरों पर एक नजर
- ड्युल सिम सपोर्ट
- 2.4 इंच की स्क्रीन
- 1.3 मेगापिक्सल का कैमरा
- 4 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट
- 1000 कांटेक्ट मैमोरी स्पेस
- हिन्दी और इंग्लिश भाषा का सपोर्ट
- 1200 एमएएच बैटरी
- जीपीआरएस
- 300 घंटे का स्टैंडबॉय टाइम
- 5 घंटे का टॉक टाइम
- प्री लोडेड बॉलीवुड सांग
- कीमत- 2799 रुपए
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications