Home
Mobile

आईबॉल ने रीलीज़ किया ड्यूल सिम वाला फोन

आईबॉल ने रीलीज़ किया ड्यूल सिम वाला फोन


पीसी क्षेत्र में नाम कमाने के बाद अब आई बॉल ने मोबाइल क्षेत्र में भी अपने कदम रखने की सोंच ली हैं। ड्यूल सिम की महत्‍वता को समझते हुए इसने एलीगेंस नाम का ड्यूल सिम फोन बाजार में उतारने की सोंची है। चलिए बात करते हैं इस फोन के फीचर के बारे में।

यह फोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है जिसके दा्रा आप आराम से दो नेटवर्क के सिम का लाभ उठा सकते हैं। फोन की 2.6 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन काफी अच्‍छा रेजूलूशन देती है। यह फोन जीएसएम 900/1800 मेगाहर्ज के नेटवर्क को सपोर्ट करता है। साथ ही फोटो केपचरिंग के लिए इसमें 2 मेगापिक्‍सल का शानदार कैमरा है जो कि डिजिटल जूम और मल्‍टी शॉट फीचर के साथ आता है।

फोन में 16 जीबी तक माइक्रो एसडी कार्ड के दा्रा मेमोरी बढ सकती है। कनेक्‍टिविटी के लिए इसमें ब्‍लूटूथ, वैप, जीपीआरएस तथा यूएसबी का इस्‍तामाल है। सोशल नेट‍वर्किंग के लिए इसमें फेसबुक और ट्विटर जैसे टाइमपास ऑपशन होगें। फोन में 1300 एमएएच की लीथियम आयन बैट्री है जो 6 घंटे का टॉकटाइम और 280 घंटे का स्‍टैंडबाई टाइम देगी।

यह मोबाइल दोनों ऑडियो और वीडियो फाइलों को आराम से सपोर्ट करता है। इसकी फोन बुक में आप 2000 फोन नंबर सेव कर सकते हैं और 500 एसएमएस। खास बात यह है कि इसमें मोबाइल ट्रैकर की सुविधा भी उपलब्‍ध है। जिससे आपका मोबाइल कभी भी खो नहीं सकता है। इस फोन की कीमत 2,500 रु से ज्‍यादा होने की गुंजाइश बताई जा रही है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X