मात्र 3,500 रु आईबॉल ने लांच किया टच और टाइप फोन

आईबॉल कंप्यूटर उत्पाद बनाने के क्षेत्र में एक जाना माना नाम है। इस कंपनी ने भारत में अपनी काफी अच्छी पहचान बना रखी है। इसलिए अब इसने कंप्यूटर के अलावा मोबाइल के क्षेत्र में भी अपने कदम रखने की सोचीं है।
आईफोन टच आईपीएस 261 आईबॉल का नया फोन है। यह बार फोन दोनों ही टच और टाइप इंटरफेस के जैसा है। यह फोन देखने में खूबसूरत और फीचर के मामले में जानदार है। साथ ही इसकी कीमत भी हर इंसान के पहुचं में है। यह जीएसएम फोन 3 जी को सपोर्ट नहीं करता। इसकी डिस्पले स्क्रीन का साइज 2.6 इंच है जो उठाने में 138 ग्राम है।
आईबॉल की खासियत यह है कि इसमें दोनों ही टच और टाईप का बेहतरीन आप्शन है। इस फोन में दो कैमरे दिए हुए हैं जिसमें से एक कैमरा 2 मेगापिक्सल का है दूसरा केवल वीडियो कॉनफ्रेसिंग करने के लिए साधारण वाला कैमरा है। अच्छी मेमोरी होने के बावजूद अगर आपको इसकी मेमोरी एक्सपैंड करनी है तो आप पूरे 16 जीबी तक इसकी मेमोरी बढा सकते हैं। वैप, जीपीआरएस, ब्लूटूथ, एफएम और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक शामिल है।
इसके अलावा इसका मीडिया प्लेयर एमपी3 और वैव जैसे फॉरमैट को सपोर्ट करता है। और सिर्फ यहीं नही फोन जावा वाले गेम्स को भी सपोर्ट करता है। यह फोन आपको बाजार में केवल 3,500 रु की कीमत में आसानी से मिल जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








