क्या आपको चाहिए 5,400 रुपए में टच स्क्रीन एंड्रायड स्मार्टफोन
आइडिया मोबाइल ने इंडियन मोबाइल मार्केट में दो नए स्मार्टफोन लांच किए हैं अल्ट्रा II और Id 1000, 3जी सपोर्ट से लैस दोनों फोन एंड्रायड जैलीबीन 4.2 ओएस पर रन करते हैं। इनके फीचरों पर नजर डालें तो फोन में 5.5 इंच की क्यूएचडी स्क्रीन दी गई है जो 960×560 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। पॉवर के लिए फोन में 1.3 गीगाहर्ट का क्वॉड कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम दी गई है। फोटोग्राफी के नजरिए से देखें तो फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है साथ में लिड फ्लैश सपोर्ट दिया गया है।
हैंडसेट में 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो अच्छा बैटरी बैकप देती है, 4 जीबी इंटरनल मैमोरी से लैस आईडिया अल्ट्रा 2 की मैमोरी 32 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से बढ़ा सकते हैं। आईडिया अल्ट्रा II बाजार में 12,500 रुपए के आकर्षक दामों में उपलब्ध है।

आइडिया Id 1000 के फीचरों पर नजर डालें तो फोन में 3.5 इंच की एचवीजिए स्क्रीन दी गई है जो 320×480 रेज्यूलूशन सपोर्ट करती है। पॉवर के लिए फोन में 1 गीगाहर्ट का ड्युल कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम दी गई फोन में 2 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है लेकिन सेकेंडरी कैमरा नदारद है। कम कीमत के बावजूद आईडिया Id 1000 में 4 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे 32 जीबी तक एक्पेंड कर सकते हैं। 1,300 एमएएच बैटरी से लैस आईडिया Id 1000 को इलेक्ट्रिक ग्रेफाइट कलर में लांच किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications







