अगर आप भी करते है Samsung के इन स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल, तो भूल जाएं अपडेट और सिक्योरिटी पैच
Samsung ने अपने यूजर्स को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, कंपनी ने अपने 3 पॉपुलर स्मार्टफोन से हमेशा के लिए सपोर्ट हटा दिया है। अगर आप भी इन 3 स्मार्टफोन में से कोई सा भी फोन यूज करते हैं, तो अब से आपको इन पर कोई सॉफ्टवेयर अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा।
यहां हम Samsung Galaxy A51 5G, Samsung Galaxy A41 और Samsung Galaxy M01 के बारे में बात कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सैमसंग ने ऑफशियली कहा है कि वह इन फोन से सॉफ्टवेयर सपोर्ट बंद करने जा रही है। कहने का मतलब यह है कि अब से इन फोन्स को कोई अपडेट नहीं मिलेंगे और इनकी सॉफ्टवेयर लाइफसायकल का भी दि एंड होने जा रही है।

Smasung ने 2020 में पेश किए थे तीनों मॉडल
बता दें कि अप्रैल 2020 में एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किए Samsung Galaxy A51 5G को एंड्रॉयड 13 में अपडेट किया गया था। वहीं मई 2020 में एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy A41 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 12 तक पहुंचाया गया था और इस दौरान इसे सिक्योरिटी अपडेट भी मिला था।
बात करें Samsung Galaxy M01 के बारे में तो इसे जून 2020 में एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया गया था और इसे भी एंड्रॉयड 12 में अपडेट किया गया था। Samsung Galaxy A41 की तरह ही इस स्मार्टफोन में कंपनी ने सिक्योरिटी अपडेट जोड़ा था।
कंपनी ने इन फोन्स के अपग्रेड पर ये किया था वादा
बता दें कि Samsung ने अपने इन स्मार्टफोन्स के लिए सिक्योरिटी पैच के साथ ही कम से 4 साल तक का अपडेट प्रदान करने का वादा किया था, जो कि अब समाप्त होता हुआ नजर आ रहा है। कंपनी का कहना है कि वह अब अपने नए मॉडल्स को अपग्रेड करने पर विचार करेगी।


Click it and Unblock the Notifications