Home
Mobile

अच्छी फोटो कैप्चर करने का है शौक, तो 30K से भी कम कीमत में ये रहे बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स

इस साल कई धमाकेदार फोन्स को भारत में लॉन्च किया गया है, ये सभी फोन बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्च हुए हैं। लेकिन यहां हम आपके लिए आज ऐसे स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनकी कैमरा क्वालिटी दमदार है और आप इन फोन्स को 30,000 रुपये से भी कम कीमत में अपने घर ला सकते हैं।

अगर आप अच्छे फोटोज कैप्चर करने या वीडियो बनाने का शौक रखते हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके काफी काम आ सकता है। चलिए 30,000 रुपये से भी कम कीमत में आने वाले बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स के बारे में जान लेते हैं।

30K से भी कम कीमत में खरीदें बेस्ट कैमरा स्मार्टफोन्स

Motorola Edge 50

Motorola Edge 50 फोन में 6.67-इंच (2712 x 1220 पिक्सल) 1.5K 10-बिट pOLED एंडलेस एज डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन, 1900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

इसमें 2.5GHz तक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 (4nm) एक्सेलेरेटेड एडिशन एड्रेनो 644 GPU के साथ आता है। जो 8GB LPDDR4X RAM के साथ 256GB (UFS 2.2) स्टोरेज के साथ आता है। ओएस की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड 14 दिया गया है।

पावर देने के लिए इसमें 68W टर्बो चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 5G, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB टाइप-C, NFC, यूएसबी टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, डॉल्बी एटमॉस दिए गए हैं।

इस फोन का कैमरा काफी दमदार है। इसमें 50MP रियर कैमरा Sony LYT-700C सेंसर के साथ f/1.8 अपर्चर, OIS, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, मैक्रो ऑप्शन, f/2.2 अपर्चर, 10MP 3x टेलीफोटो, f/2.0 अपर्चर वाला कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। मोटोरोला एज 50 के 8GB/256GB मॉडल को आप 27,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। यानी की 30,000 रुपये से भी कम कीमत में आप बेहतरीन कैमरा वाला कई अन्य फीचर्स के साथ खरीद सकते हैं।

Nothing Phone 2a Plus

डुअल सिम (नैनो) Phone 2a Plus एंड्रॉयड 14 बेस्ड Nothing OA 2.6 पर रन करता है, जिसके लिए कंपनी ने 3 साल तक का एंड्रॉयड अपडेट और नए फोन के लिए 4 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। इसमें 6.7 इंच की फुल HD+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 120Hz रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेनसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। स्क्रीन को 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट देने के लिए कहा गया है।

इसमें 50 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5 वॉट रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज होने पर 40.6 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसके अलावा फास्ट चार्जिंग फीचर के बारे में बताया गया है कि यह बैटरी को 56 मिनट में जीरो से 100% तक चार्ज कर सकती है। इसका डाइमेंशन 161.7x76.3x8.5mm और वजन 190 ग्राम है।

अब बात करें इस फोन के कैमरा की तो Phone 2a Plus में कंपनी ने डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसमें f/1.88 अपर्चर, 10x डिजीटल जूम और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50MP का प्राइमरी Samsung GN9 1/1.57 इंच सेंसर शामिल है। सेकंडरी 50MP का Samsung JN1 1/2.76 इंच सेंसर 114 डिग्री का फील्ड ऑफ व्यू प्रोवाइड करता है। इस फोन में 50MP का Samsung JN1 सेल्फी शूटर भी शामिल है। Nothing Phone 2a Plus में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

इस स्मार्टफोन के बेस 8GB+256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के लिए कीमत 29,999 रुपये रखी गई है। यानी की आप इस फोन को कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं और एक बेहतरीन कैमरा फोन का अनुभव ले सकते हैं।

OPPO F27 5G

OPPO के इस न्यूली फोन में 6.67 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो कि पंच होल डिस्प्ले डिजाइन और 120 हर्टज हाई रिफ्रेश रेट फीचर के साथ आती है। फोन में MediaTek Dimensitiy 6300 दिया गया है, जो कि 8GB रैम और 256GB तक के इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कि 45 वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ये फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर रन करता है।

अगर इस फोन के कैमरा की बात करें तो ये बेहद ही दमदार है। OPPO F27 5G डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। फोन में 50MP का मेन और 2MP का सेकंडरी कैमरा दिया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा मिल रहा है। यानी की फोटोज के शौकीन लोगों के लिए ये फोन बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

OPPO F27 5G दो स्टोरेज वेरिएंट 8GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 256GB में लॉन्च हुआ है। आप इसके 8GB रैम + 128GB वेरिएंट को 22,999 रुपये में और 8GB रैम + 256GB वेरिएंट को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
This year many amazing phones have been launched in India, all these phones have been launched with great features. But here we have brought for you a list of such smartphones whose camera quality is strong and you can bring these phones to your home for less than Rs 30,000.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X