अलग दिखने वाली चीजों का है शौक, तो खरीदें Mini Mobile Phone Flip
कुछ लोगों की रुचि हमेशा अलग दिखने वाली चीजों में ज्यादा होती है। ऐसे में इन लोगों को सबसे अलग दिखने वाली चीजें रखना भी पसंद होता है। अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो कि अलग और हटकर दिखने वाली चीजों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं और उन्हें खरीद भी लेते हैं।
अगर आपके साथ भी ऐसा है, तो हम आपके लिए एक ऐसी चीज लेकर आएं हैं, जिसे देखकर पहले आपके मुंह से निकलेगा 'How Cute'। इसके बाद आपको इसे देखकर थोड़ी हैरानी भी हो सकती है और शायद आपका इसे खरीदने का मन भी करें। चलिए हम इस राज से पर्दा उठा ही देते हैं और आपको बताते हैं कि आखिर वो चीज है क्या?

आखिर क्या है वो चीज?
यहां हम छोटे से फ्लिप फोन (Smallest Flip Phone) की बात कर रहे हैं। इस Mini Mobile Phone Flip फोन को कई सारे लोग इस्तेमाल भी करते होंगे और शायद कुछ लोग इसे बच्चा वाला फोन भी समझते होंगे, जिसमें बटन दबाने पर गाने बजने लगे। इस फोन में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
Mini Mobile Phone Flip के फीचर्स
इस छोटे से फोन का साइज मात्र 4 इंच है। एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस इस फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें प्राइमरी कैमरा 10MP और सेकंडरी कैमरा 10MP का दिया गया है। लेकिन इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट कैमरा नहीं मिल रहा है।
इस फोन में आपको डुअल सिम का सपोर्ट मिलेगा। यानी की इस फोन में आप दो नंबर चला सकते हैं। पावर देने के लिए इसमें 2000mAh की बैटरी भी दी गई है। इसकी कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G कनेक्टिविटी, एक्सपेंडेबल स्टोरेज 32GB तक दिया गया है। फोन में आप हेडफोन भी कनेक्ट कर सकते हैं।
Mini Mobile Phone Flip पर पाएं वारंटी
इतना ही नहीं, इसमें कंपनी आपको एक साल की वारंटी भी ऑफर कर रही है। यानी की 1 साल के अंदर अगर इस फोन में कोई खराबी आती है, तो कंपनी रिप्लेसमेंट और रिपेयर सर्विस की भी सुविधा देगी।
Mini Mobile Phone Flip की कीमत और उपलब्धता
इस फोन की कीमत ज्यादा नहीं है। आप इसे Meesho प्लेटफॉर्म से मात्र 1,260 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं आप Amazon और Flipkart यूजर्स है, तो यहां पर आपको ये फोन 1500 रुपये से भी कम कीमत में मिल जाएगा। आप इस पर बैंक डिस्काउंट ऑफर्स का लाभ भी लें सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








