बार-बार आने वाले कॉल से हो रहा है डिस्टर्ब, तो फोन में ऑन करें Do Not Disturb मोड और पाएं परेशानी से छुटकारा
अगर आप अपने फोन को स्विच ऑफ नहीं करना चाहते हैं, लेकिन आपके फोन की वजह से बार-बार काम में डिस्टर्ब हो रहा है, तो आप Do Not Disturb मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मोड आपके बहुत काम आ सकता है।
इसकी वजह से आपको बार-बार आने वाले कॉल से होने वाली परेशानी से छुटाकार मिल जाएगा। Do Not Disturb का ऑप्शन प्रत्येक एंड्रॉयड फोन में मौजूद होता है और इसके इस्तेमाल से फोन को साइलेंट किया जा सकता है। चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे काम करता है Do Not Disturb मोड।

क्या है Do Not Disturb मोड
फोन में मौजूद Do Not Disturb मोड की मदद से आपके स्मार्टफोन की साउंड म्यूट हो जाती है। साथ ही फोन में हर दूसरे सेकंड में होने वाला वाइब्रेशन भी बंद हो जाता है। इस सेटिंग को ऑन करने के साथ फोन विजुअल डिस्टर्बेंस के साथ भी ब्लॉक हो जाता है।
Do Not Disturb मोड कैसे करता है काम
Do Not Disturb मोड सेटिंग हर फोन में एक खास तरह से काम करती है। इस सेटिंग को स्मार्टफोन यूजर अपनी कंडीशन और जरूरत के हिसाब से मैनेज कर सकते हैं। Do Not Disturb मोड ऑन करने से इनकमिंग कॉल और नोटिफिकेशन को लेकर रिमांडर मिलना बंद हो जाता है।
Do Not Disturb मोड को फोन में कैसे करें ऑन
Do Not Disturb मोड मोड को फोन में ऑन करने के लिए नीचे दी गई टिप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने फोन की सेटिंग्स पर जाना होगा।
- अब स्क्रॉल डाउन कर साउंड वाइब्रेशन वाले ऑप्शन पर आना होगा।
- इसके बाद स्क्रॉल डाउन कर Do Not Disturb ऑप्शन पर टैप करें।
- यहां सेटिंग के आगे बने टॉगल को इनेबल कर सकते हैं।
- ऐसा करते ही आपके फोन में Do Not Disturb ऑन हो जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








