कम कीमत वाले फोन की है तलाश, तो 7,000 रुपये से भी कम में खरीदें Lava का ये लेटेस्ट फोन
देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन को मार्केट में एंट्री दे दी है। अगर आप बेहद ही कम दाम में फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये फोन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
बता दें कि कंपनी ने Lava Yuva Star को लॉन्च कर दिया है और ये 4G सपोर्ट के साथ आता है। इसमें आपको क्लीन और यूजर फ्रेंडली एक्सपीरियंस मिलेगा। चलिए इस फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जान लेते हैं।

Lava Yuva Star की कीमत और सेल
कंपनी ने इस डिवाइस को सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन के 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। ये फोन वॉइट, ब्लैक और लैवेंडर कलर में आता है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से खरीद सकते हैं। कंपनी सर्विस ऐट होम फैसिलिटी भी ऑफर कर रही है।
Lava Yuva Star के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने अपने इस डिवाइस में 6.75 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी है, जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें वॉटरड्रॉप नॉच भी मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो ये डिवाइस UniSoC 9863A प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मिलता है। आप इस फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा भी सकते हैं।
Lava का ये फोन Android GO Edition पर काम करता है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी लेंस 13MP का है। Lava Yuva Star में AI सेकंडरी कैमरा का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ इस फोन में LED फ्लैश भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन USB Type-C चार्जिंग पोर्ट के साथ आता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें फेस अनलॉक का फीचर भी मिलता है। ये फोन कम बजट में स्मार्टफोन को खरीदने की योजना बनाने वाले यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प होगा।


Click it and Unblock the Notifications








