इंटरनेट की धीमी गति से हैं परेशान, तो तेज करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
वर्तमान में इंटरनेट हमारे दैनिक जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है। इंटरनेट का इस्तेमाल आजकल हर चीज में किया जाता है, फिर चाहे मनोरंजन हो या ऑफिस का काम। बिना इंटरनेट इन सब का मिलना बेहद ही मुश्किल है।
इंटरनेट की मदद से हम घर बैठे जरूरी कामों को चुटकियों में खत्म कर सकते हैं। अगर ऐसी स्थिति में हमारे इंटरनेट की स्पीड स्लो हो जाए तो सारा काम ठप हो जाता है। अगर आप भी स्लो इंटरनेट स्पीड की समस्या से परेशान है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो हम यहां आपके लिए कुछ जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। जिससी मदद से आप अपने इंटरनेट की स्पीड को शताब्दी की तरह फास्ट बना सकते हैं।

इन टिप्स को करें फॉलों
अपने इंटरनेट की स्पीड को बढ़ाने के लिए आपको हमारे द्वारा बताई गई टिप्स को फॉलों करना होगा, जिससे स्पीड से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सके।
अपने डिवाइस को रीस्टार्ट करें: कभी-कभी समस्या आपके डिवाइस जैसे- मोबाइल, लैपटॉप या कम्प्यूटर में हो सकती है। इसलिए आप जिस भी डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं, उसे एक बार रीस्टार्ट करें। ऐसा करने से इंटरनेट की स्पीड फास्ट हो सकती है और डिवाइस भी ठीक तरीके से काम करता है।
अन्य डिवाइस बंद करें: अगर आपके घर में Wi-Fi कनेक्शन हैं और उससे कई सारे डिवाइस कनेक्टेड हैं तो उनमें से कुछ को बंद कर दें। ऐसा करने से भी इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है।
समय-समय पर सॉफ्टवेयर अपडेट करें: कभी-कभी डिवाइस का पुराना सॉफ्टवेयर भी स्पीड कम होने की वजह बन सकता है। इसलिए आप अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और अन्य सॉफ्टवेयर को अपडेटेड रखें, जिससे इंटरनेट स्पीड बेहतर हो सकें।
वायरस और मैलवेयर को भी चेक करें: अपने डिवाइस में वायरस और मैलवेयर को भी चेक करते रहें। क्योंकि कभी-कभी वायरस और मैलवेयर भी इंटरनेट की स्लो स्पीड का कारण होता है। इसलिए अपने डिवाइस में एक अच्छा एंटी वायरस डाउनलोड करें और फोन को स्कैन करें। इस तरीके से भी इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने में मदद मिलेगी।
Wi-Fi सिग्नल भी कर लें चेक: अगर आप वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, तो राउटर से अपने डिवाइस की दूरी कम लें। दीवारों या किसी अन्य चीज के बीच में आ जाने से भी वाई-फाई की स्पीड पर प्रभाव पड़ सकता है, जिसकी वजह से कमजोर इंटरनेट स्पीड मिलती है।
अन्य समस्या के लिए इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर की लें मदद
अगर इतना सब करने के बाद भी आपकी इंटरनेट स्पीड नहीं बढ़ रही है, तो आप अपने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि कोई टेक्निकल इश्यु हो और वो आपकी पकड़ से बाहर हो। इसलिए अन्य समस्या के समाधान के लिए आप इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर को बुलाकर भी अपनी इंटरनेट से जुड़ी समस्या को ठीक कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








