पासवर्ड भूलने की वजह से नहीं कर पा रहे हैं Wi-Fi शेयर, तो टेंशन को करें बाय और इन टिप्स को करें हाय
आज लगभग हर घर में Wi-Fi का कनेक्शन देखने को मिल ही जाता है। इसके पीछे की वजह यह है कि सभी को अनलिमिटेड डेटा के साथ बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता होती है, ताकि वे फोन, टीवी या फिर ऑफिस से जुड़े सभी कामों को इंटरनेट की समस्या के बिना आसानी से कर सकें।
दूसरी तरफ यदि आपके घर में कोई रिलेटिव आता है, उसे Wi-Fi का पासवर्ड बता देने से उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पासवर्ड याद ना होने की वजह से बड़ी समस्या खड़ी हो जाती है। लेकिन यहां भी हमने आपकी इस समस्या का समाधान ढूंढ निकाला है।

आज हम आपके लिए आईफोन और एंड्रॉयड दोनों के लिए Wi-Fi का पासवर्ड शेयर करने का तरीका लेकर आए हैं, जो आपको पासवर्ड याद रखने की समस्या से छुटकारा दिलाएगा।
iPhone में कैसे करें Wi-Fi शेयर
- इसके लिए सबसे पहले जिस व्यक्ति के साथ वाई-फाई कनेक्ट करना चाहते है, उसके iPhone को अनलॉक करें और Wi-Fi या फिर ब्लूटूथ को ऑन करें।
- दूसरे व्यक्ति के iPhone को वाई-फाई से कनेक्ट करने का प्रयास करें और जब पासवर्ड मांगा जाए तो थोड़ा रुक जाएं।
- इसके बाद एक पॉप-अप मैसेज आएगा, जिसमें पूछा जाएगा कि क्या आप पासवर्ड शेयर करना चाहते हैं।
- बाद में आप शेयर पासवर्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पासवर्ड दूसरे iPhone पर सेंड होगा और वह ऑटोमेटिकली वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट हो जाएगा।
एंड्रॉयड फोन में ऐसे कर सकेंगे Wi-Fi शेयर
एंड्रॉयड फोन यूजर्स क्यूआर कोड के जरिए Wi-Fi नेटवर्क शेयर कर सकते हैं। यह सुविधा एंड्रॉयड की सभी डिवाइस में मौजूद है। यदि आप भी एंड्रॉयड यूजर्स है और बिना पासवर्ड बताएं किसी के साथ Wi-Fi शेयर करना चाहते हैं तो आपको फोन की सेटिंग में जाकर Wi-Fi ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब जिस Wi-Fi नेटवर्क से आपका फोन कनेक्टेड है, उसके नाम पर क्लिक करें। इसके बाद शेयर नेटवर्क के ऑप्शन पर जाने पर आपको क्यूआर कोड का ऑप्शन नजर आएगा। अब इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर किसी का भी फोन को आसानी से Wi-Fi से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके लिए आप किसी क्यूआर कोड या गूगल लेंस ऐप की मदद भी ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








