8 हजार से भी कम कीमत का है बजट, तो Samsung Galaxy F05 की तरफ करें रुख
Samsung लगातार भारतीय मार्केट में कम दाम के स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है। कुछ दिन पहले इसने मात्र 9,999 रुपये की कीमत पर बेहतरीन फोन Samsung Galaxy A06 पेश किया था। कम कीमत के बाद भी कंपनी ने इसमें फीचर्स जोड़ने में कोई कंजूसी नहीं की थी।
ऐसे में कंपनी अब एक और बजट फोन लेकर आई है, जिसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। अब सैमसंग ने भारत में Samsung Galaxy F05 को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 8,000 रुपये से भी कम है। जी हां, अगर आपका बजट 8,000 रुपये से भी कम हैं, तो आप इस फोन के बारे में विचार कर सकते हैं। चलिए इस फोन की वास्तविक कीमत से लेकर सभी आवश्यक बातों के बारे में जान लेते हैं।

Samsung Galaxy F05 की कीमत
Samsung Galaxy F05 फोन 4GB+64GB स्टोरेज में आया है और इसका कलर ट्विलाइट ब्लू है। आप इस फोन को मात्र 7,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन की पहली सेल 20 सितंबर 2024 से Flipkart, Samsung.com और रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।
Samsung Galaxy F05 के स्पेसिफिकेशंस
कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले दी है। फोन में लेदर पैटर्न डिजाइन मिलता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का डुअल कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर मिल रहा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का कैमरा मिल रहा है।
यह फोन मीडियाटेक के हीलियो G85 प्रोसेसर से लैस है और इसमें 4GB रैम जोड़ी गई है। इस फोन में वर्चुअल रैम फीचर भी मिल रहा है, जिसकी मदद से मेमोरी को 8GB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसके स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
पावर देने के लिए Samsung Galaxy F05 में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्स में चार्जर मिलेगा या नहीं, फिलहाल इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
सैमसंग का ये फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने इसे 2 साल के एंड्रॉयड अपडेट और 4 साल तक के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा किया है।


Click it and Unblock the Notifications








