Home
Mobile

Samsung Galaxy S24 सीरीज में आप AI की मदद से लाइव फोन कॉल को कर सकते हैं ट्रांसलेट

Samsung Galaxy S24 सीरीज के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले, फोन के बारे में कई डिटेल लीक हो गए हैं, रेंडर और अन्य डिटेल ऑनलाइन सामने आए हैं। इस लाइनअप में Galaxy S24, Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra शामिल होंगे। कई लीक में सुझाव दिया गया है कि अपकमिंग सैमसंग लाइनअप बहुत सारे AI फीचर्स की पेशकश करेगा। अब, एक टिपस्टर ने गैलेक्सी एस24 सीरीज के लिए कुछ मार्केटिंग कंटेंट लीक की है जो ज्यादा एआई (AI) फोटो एडिट फीचर का सुझाव देती है।

Samsung Galaxy S24 सीरीज में होगा AI फीचर, जाने कैसे करेगा काम

टिपस्टर आर्सेन ल्यूपिन ने X ( ट्विटर) पर एक इमेज शेयर करते हुए बताया है कि , गैलेक्सी S24 सीरीज Google की Pixel 8 सीरीज के जैसे ही AI फोटो एडिट फीचर प्रोवाइट कर सकती है। मार्केटिंग इमेज से पता चलता है कि गैलेक्सी S24 सीरीज जेनरेटिव एडिट नाम से एक फीचर प्रोवाइट करेगी। यह फीचर कथित तौर पर वस्तुओं को ट्रासफर या हटा सकती है और खाली जगह को जेनरेटिव एडिट से भी भर सकती है। हालाँकि, कथित तौर पर इस फीचर के लिए यूजर्स को सैमसंग अकाउंट में लॉग इन करना होगा और इंटरनेट से कनेक्ट होना होगा।

Galaxy S24 के सभी मॉडल पर AI

Google की Pixel 8 सीरीज में मैजिक एडिटर नाम से एक जैसा फीचर है, जो आपको इमेज को ट्रासफर करने, हटाने और जेनरेटिव फिल जोड़ने की फीचर पेश करती है। इस फीचर के लिए इंटरनेट कनेक्शन की भी जरूरत होती है। पिछले कुछ समय से पिक्सेल स्मार्टफोन में एआई फीचर हैं, और अन्य ब्रांड अब इसे पेश करने की कोशिश कर रहे हैं। सैमसंग का गैलेक्सी एस24 लाइनअप कई अन्य एआई फीचर भी पेश करेगा, और लीक हुई मार्केटिंग कंटेंट के मुताबिक, जेनरेटिव एडिट फीचर सभी गैलेक्सी एस24 मॉडल में उपलब्ध होगा।

AI की मदद से लाइव फोन कॉल को ट्रांसलेट कर सकता

लीक हुई इमेज गैलेक्सी S24 लाइनअप में आने वाले अन्य फीचर्स जैसे लाइव ट्रांसलेट का भी सुझाव देती है, जिसे हाल ही में सैमसंग ने पेश किया था। यह फीचर AI की मदद से लाइव फोन कॉल को ट्रांसलेट कर सकता है। आने वाले फोन में नाइटोग्राफी जूम फीचर भी मिल सकता है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह फोन के टेलीफोटो कैमरे से ली गई कम रोशनी वाली इमेज में सुधार लाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी S24 सीरीज के 17 जनवरी को लॉन्च होने की अफवाह है , लेकिन अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। कहा जाता है कि इस लाइनअप में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC के एक कस्टम वेरिएंट का यूज किया गया है, जबकि कुछ एरिया में Exynos 2400 चिपसेट मिल सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
It also suggests other features coming to the Galaxy S24 lineup like Live Translate, which Samsung recently introduced. This feature can translate live phone calls with the help of AI.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X