5 जरुरी बातें जो लम्बे समय तक चार्ज रखेंगी फोन की बैटरी
स्मार्टफोन को बनाने का असल मकसद है कि लोग आपस में जुड़े रहे हैं। मीलों की दूरियां कम हो सकें। हम अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार से हमेशा संपर्क में रहें। इसके लिए बेहद जरुरी है कि हमारा फोन दिन भर हमारा साथ दे सके, चार्ज रह कर।
आज के स्मार्टफोन बेहद स्मार्ट और मल्टीटास्किंग हैं, इसीलिए पूरा दिन चार्ज रह पाना कई बार संभव नहीं होता है। लेकिन यह जानते हुए कि फोन की बैटरी कितनी जरुरी है, हर यूजर को इसका ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं वो 3 तीन जरुरी बातें तो आपके फोन की बैटरी को लम्बे समय तक चार्ज रखने में मदद करेंगी।
#1
बैटरी एक पॉवर जनरेटर है। जब आप अपने फोन को चार्ज कर रहे हों तो ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा गर्म न हो। फोन के आस पास थोड़ी जगह रखें जिससे वह जल्दी हीट न करें।
#2
कहते हैं बैटरी को पूरा डिस्चार्ज करके फोन चार्ज करने से बैटरी सही रहती है। लेकिन ये हमेशा के लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप बैटरी की लाइफ कम रहे हैं। साथ ही फोन को अधिक चार्ज करने पर भी सामान परेशानी होती है। बेहतर होगा कि आप फोन को 30% से कम आने पर चार्ज करने के लिए रख दें।
#3
हमारी ही तरह बैटरी की लाइफ भी एक समय तक ही होती है।एक बैटरी 2-4 साल सही काम कर सकती है। बैटरी को ज्यादा चार्ज करने बैटरी की लाइफ और कम हो सकती है।
#4
कई लोग फोन को चार्जिंग में लगाकर भी उस पर कुछ न कुछ करते हैं। वहीं कई फोन को चार्जिंग के समय बीच बीच में निकालते-लगाते रहते हैं। इससे बैटरी को नुकसान हो सकता है।
#5
यदि टेम्परेचर ज्यादा हाई हो तो बैटरी को चार्जिंग पर न लगाएं। साथ ही ध्होप आदि में भी चार्जिंग ठीक नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications