Independence Day 2024: Samsung Galaxy S24 की कीमत में कटौती, जानें लेटेस्ट प्राइज
Independence Day 2024: जैसे-जैसे Independence day नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सेल में स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और अन्य गैजेट्स पर बंपर ऑफर्स देखने को मिल रहे हैं। अब Samsung लवर्स के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, Independence day के मौके पर Samsung Galaxy S24 भारी डिस्काउंट में मिल रहा है।
आपको बता दें कि इस फोन की शुरुआती कीमत 79,999 रुपये हैं, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यह फ्लैगशिप फोन भारी डिस्काउंट के साथ खरीद के लिए उपलब्ध है और यह ऑफर केवल सीमित समय के लिए ही है।

Samsung Galaxy S24 पर मिल रही भारी छूट
कंपनी ने भारत में अपने फ्लैगशिप गैलेक्सी S24 की कीमत में 12,000 रुपये की कटौती की है। Independence day ऑफर के तहत Samsung Galaxy S24 को अब आप 62,999 रुपये की कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का भी ऑप्शन दे रही है।
ध्यान दें कि यह ऑफर केवल अगले हफ्ते तक ही उपलब्ध है। इसके बाद आप इस फोन को ऑफर के साथ खरीदने का मौका खो सकते हैं, तो कृपया जल्दी करें और आज ही इस फोन को अपने घर ले आएं।
Samsung Galaxy S24 की नई कीमत
ये फोन सीधे आपके 12,000 रुपये की बचत करेगा। इसके मुताबिक 8GB Ram + 128GB वाले इस फोन को आप 62,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जबकि इसकी ऑरिजनल वैल्यू 74,999 रुपये है। साथ ही आप 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का लाभ भी उठा सकते हैं। यह फोन ऑफर के साथ Samsung की वेबसाइट पर मौजूद है और साथ ही कंपनी के समय के मुताबिक, यह एक सीमित ऑफर है, जो कि सिर्फ 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस तक ही मौजूद रहेगा।
फोन के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये हैं, जिसे आप ऑफर के साथ 67,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बात करें इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की तो 89,999 रुपये वाला फोन आप छूट के साथ 77,999 रुपये में अपने घर लेकर आ सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 पर Amazon ऑफर
Samsung Galaxy S24 को Amazon पर 56,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया गया है और Flipkart पर इसे 62,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदने का मौका दे रहा है।
Samsung Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशंस
प्रोसेसर: इस फोन में 6.2 इंच फुल एचडी+ डायनामिक एमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz तक की रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 दिया गया है। यह स्मार्टफोन भारत में Exnos 2400 SoC के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 8GB Ram और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।
कैमरा: यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
बैटरी: Samsung Galaxy S24 में 4,000mAh की बैटरी के साथ 45 वॉट वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। पानी और धूल से सुरक्षा के लिए इस फोन को IP68 रेटिंग मिली है।


Click it and Unblock the Notifications








