Home
Mobile

iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर धमाकेदार डिस्काउंट; जानिए कौन सा प्लेटफॉर्म दे रहा ज्यादा छूट

Independence Day Sale: हर साल की तरह इस साल भी स्वतंत्रता दिवस के मौके ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर कुछ खास कर रहे हैं। ये कंपनियां इस समय पर बड़ी सेल्स का आयोजन कर रही है। इस बार भी Amazon और Flipkart ने शानदार Independence Day Sale 2025 का शुरुआत कर दी है।

ऐसे में अगर आप लंबे समय से iPhone खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए परफेक्ट समय हो सकता है, क्योंकि iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर जोरदार डिस्काउंट दिए जा रहे हैं।

iPhone 16 और iPhone 16 Pro पर धमाकेदार डिस्काउंट
iPhone 16 की घट गई कीमत

इस बार की सेल में iPhone 16 और 16 Pro को पहले से काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।Apple iPhone 16 (128GB) की बात करें तो इस फोन को Amazon India पर 79,900 रुपये की जगह 72,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन पर कंपनी लगभग 36000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है।

Flipkart की बात करें तो इस पर फोन को केवल 69,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, यानी आपको करीब 12% की छूट मिल रही है। बैंक ऑफर के तहत Flipkart Axis Bank Credit Card पर 5% या 4,000 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर्स की बात करें तो इस फोन पर भी लगभग 60000 रुपये से ज्यादा का ऑफर दिया गया है। हालांकि, ये ऑफर आपके एक्सचेंज फोन की स्थिति और ब्रॉन्ड पर निर्भर करता है।

iPhone 16 Pro की घट गई कीमत

Apple iPhone 16 Pro की बत करें तो इसके128GB वर्जन को Amazon India पर 1,11,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी कीमत 1,19,900 रुपये है। यानी इस डिवाइस पर आपको लगभग 8000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर भी लगभग 36,400 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी।

Flipkart की बात करे तो इस फोन को केवल 1,07,900 रुपये में खरीदा जा सकती है, यानी आप 10% तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा इस प्लेटफॉर्म पर भी एक्सचेंज बोनस की सुविधा मिलती है, जिसकी बाद इसकी कीमत और कम हो जाती है।

इस तरह, Flipkart और Amazon दोनों प्लेटफॉर्म्स पर iPhone 16 और 16 Pro पर भारी छूट मिल रही है। अगर आप इन डिवाइसेज को खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह मौका हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

iPhone 16 के फीचर्स

iPhone 16 में Super Retina XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसे Ceramic Shield Glass की प्रोटेक्शन मिलती है। यह फोन Apple A18 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा (OIS सपोर्ट) और 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 3561mAh बैटरी है, जो 25W MagSafe चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

iPhone 16 Pro के फीचर्स

iPhone 16 Pro में 6.3-इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह फोन Apple A18 Pro चिपसेट पर चलता है और इसमें भी 8GB RAM + 128GB स्टोरेज दी गई है।

इसमें कैमरा सेटअप और भी एडवांस है। फोन में आपको 48MP प्राइमरी सेंसर (OIS सपोर्ट), 48MP अल्ट्रा वाइड सेंसर और 12MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है। इसके अलावा 12MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस फोन में 3852mAh बैटरी दी गई है, जो 25W MagSafe चार्जिंग के साथ आती है।

क्यों है ये सेल खास?

स्वतंत्रता दिवस सेल उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो लंबे समय से iPhone पर डील का इंतजार कर रहे थे। iPhone 16 और 16 Pro जैसे लेटेस्ट मॉडल्स पर 10-12% तक की छूट मिलना बेहद दुर्लभ है। इसके अलावा, Flipkart और Amazon पर बैंक ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI जैसे ऑप्शन भी उपलब्ध हैं, जो खरीदारी को और आसान बना देते हैं।

अगर आप फ्लैगशिप iPhone 16 Pro का प्रीमियम अनुभव चाहते हैं और बजट कोई समस्या नहीं है, तो यह सबसे सही समय है। वहीं, अगर आप कम कीमत में iPhone 16 लेना चाहते हैं, तो Flipkart और Amazon पर चल रही यह सेल बेस्ट डील साबित हो सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Independence Day Sale 2025 Huge Discounts on iPhone 16 and iPhone 16 Pro on Amazon and Flipkart
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X