Independence Day Sale Amazon 2024: Poco X6 Neo 5G और M6 5G बेहद कम कीमत में उपलब्ध
Amazon Great Freedom सेल में इन दिनों ग्राहकों को बंपर डिस्काउंट ऑफर किए जा रहे हैं। यूजर्स अपने पसंदीदा गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर आकर्षक छूट का लाभ उठा रहे हैं। इस बीच Amazon India पर Poco X6 Neo 5G और Poco M6 5G पर नए डील्स सामने आए हैं।
सेल में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले Poco M6 5G को 8,949 रुपये है और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले Poco X6 Neo को 12,484 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।

Poco X6 Neo और Poco M6 5G डील्स - Poco M6 5G फिलहाल 9,999 रुपये की कीमत पर बिक रहा है, जबकि चल रही छूट के चलते इसकी अंतिम कीमत 8,949 रुपये हो गई है। वहीं अतिरिक्त 3% छूट पाने के लिए यूजर को कूपन कोड FQSMWNXZ का इस्तेमाल करना होगा।
Poco X6 Neo 5G फिलहाल 14,199 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है, लेकिन बैंक डिस्काउंट और TJUWYO7H के 7% कूपन के साथ यह 12,484 रुपये में आपको मिल जाएगा। साथ ही इस पर 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

Poco M6 स्पेसिफिकेशन्स - Poco M6 में 6.74 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6100+ चिपसेट के साथ आता है पोको M6 में 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है।
खास बात यह है कि इसमें 'टर्बो रैम' शामिल है, जो 8GB वर्चुअल रैम के साथ बूस्ट ऑफर करता है। कैमरे की बात करें तो Poco M6 में डुअल रियर सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर है।

Poco X6 Neo के स्पेसिफिकेशन्स - पोको फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 1080 पिक्सल रेजॉलूशन ऑफर करती है। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज़ है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी कंपनी ने शामिल की है। यह फोन ऐंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 के साथ आता है।
पोको के इस फोन में दो साल तक OS अपग्रेड और चार साल तक सिक्यॉरिटी अपेडट मिलने का वादा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, ब्लूटूथ 5.3, फिंगरप्रिंट सेंसर, हेडफोन जैक और स्पीकर, डुअल सिम, डुअल-बैंड वाई-फाई दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








