ये है इंडिया का सबसे सस्ता विंडो स्मार्टफोन "नोकिया ल्यूमिया 610"

भारत में एंड्रॉएड प्लेफार्म के मुकाबले भले ही विंडो प्लेटफार्म इतना पॉपुलर न हो लेकिन अब विंडो फोन की घटती कीमत को दखते हुए भारतीय उपभोक्ता विंडो फोन की ओर आकर्षित हो रहें हैं। क्या आप जानते हैं इस समय इंडिया में सबसे सस्ता विंडो फोन कौन सा हैं। वैसे विंडो फोन का नाम सुनते ही आपके दिमांग में सबसे पहला सवाल आता होगा ये काफी महंगा होगा लेकिन अगर बाजार में आप एक अच्छा मोबाइल फोन लेने जाएंगे तो 14 से 15 हजार तक उसकी कीमत होगी। वहीं अगर आपको इससे कम कीमत में विंडो फोन मिल जाए तो वो भी ब्रांडेड कंपनी का,
पढ़ें: इंटरनेट से कैसे करें फ्री कॉलिंग
नोकिया ल्यूमिया 610 एकमात्र ऐसा विंडो फोन है जो विंडो फोन की कैटेगिरी में सबसे सस्ता है। नोकिया स्टोर में ल्यूमिया 610 विंडो फोन 12999 रुपए में मिल रहा है। अगर आप एक साथ इतने रुपए नहीं दे सकते तो 3 महिने या फिर 6 महिने की इंट्रेस्ट फ्री इएमआई ऑप्शन भी चूज कर सकते हैं। 3 महिने का इएमआई ऑप्शन चुनने पर आपको हर महिने 4333 रुपए देने पड़ेगे वहीं अगर आप 6 महिने का ईएमआई ऑप्शन चूज करते हैं तो आपको हर महिने 2167 रुपए देने पड़ेंगे।
Comments
Best Mobiles in India


Click it and Unblock the Notifications








