भारत ने मोबाइल एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम को छोड़ा पीछे, मेक इन इंडिया फोन की मच रही धूम
हाल ही में इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि भारत ने स्मार्टफोन एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम को पीछे छोड़ दिया है। वहीं अगर हम आंकड़ों की बात करें तो भारत का मोबाइल एक्सपोर्ट 2024 में 40% से भी अधिक रहा है। चीन की बात करें तो इसके मोबाइल एक्सपोर्ट में 2.78% की गिरावट आई है।
चीन के बाद वियतनाम की बात करें तो यहां के मोबाइल एक्सपोर्ट में 17.7% की गिरावट देखने को मिली है। यह दोनों ही देश दुनिया में मोबाइल एक्सपोर्ट के मामले में सबसे ऊपर हैं। दोनों देशों ने ही मोबाइल एक्सपोर्ट मार्केट में अपना दबदबा बना कर रखा था। लेकिन अब भारत ने चीन और वियतनाम के दबदबे को समाप्त कर एक नया ही मुकाम हासिल किया है।

मोबाइल एक्सपोर्ट में भारत का आगे जाने का यह है कारण
अगर भारत मोबाइल एक्सपोर्ट में चीन और वियतनाम जैसे देशों को पीछे छोड़ने में कामयाब हुआ है, तो इसके पीछे की बड़ी वजह PLI स्कीम है। दरअसल, PLI स्कीम भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है। इस पहल का लक्ष्य ना केवल विदेशी कंपनियों को देश में रोजगार पैदा करने के लिए प्रोत्साहित करना होता है, बल्कि छोटे रोजगार को लाने के लिए डोमेस्टिक और लोकल प्रोडक्शन को भी साथ में प्रोत्साहित करना होता है।
भारत सरकार की इस PLI स्कीम की वजह से ही दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी Apple, Vivo, Xiaomi और Samsung लोकल लेवल पर स्मार्टफोन प्रोडक्शन कर रहे हैं।
कितने प्रतिशत बढ़ा मोबाइल एक्सपोर्ट
इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, 2023 में दुनिया में मोबाइल एक्सपोर्ट 136.3 बिलियन डॉलर रहा है, लेकिन 2024 में इसमें गिरावट देखने को मिली। इसके बाद यह आंकड़ा 132.5 बिलियन डॉलर हो गया। साल 2023 वियतनाम में मोबाइल एक्सपोर्ट 31.9% रहा। लेकिन 2024 में ये घटकर 26.27% हो गया।
वहीं अगर हम भारत की बात करें तो 2023 में भारत से 11.1% बिलियन डॉलर का मोबाइल एक्सपोर्ट किया गया था, जो कि इस साल 2024 में बढ़कर 15.6% बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। कुल मिलाकर देखा जाए तो एक साल में भारत ने मोबाइल एक्सपोर्ट में सीधे 4.50% की ग्रोथ हासिल की है, जो कि एक बड़ा प्रतिशत है।


Click it and Unblock the Notifications