मोबाइल वर्ल्ड में भारी उछाल, मोबाइल धारक 87 करोड़ के पार

जिस तरह से भारत में मोबाइल धारको की संख्या में इजाफा हो रहा है उसे देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि मोबाइल वर्ल्ड भारत में सबसे तेजी से विकास करने वाला उधोग बनकर उभरेगा। इस आंकडे की तेजी का अन्दाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भारत में सन 2010 में लगभग 60.1 करोड़ मोबाइल धारक थे जो कि अब 87.46 करोड़ हो चुके है।
एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में आगामी सन 2014 में यह आकड़ा एक अरब को पार कर जायेगा। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के आंकड़ो के अनुसार मई माह के अंत तक देश भर में लगभग 87.46 करोड़ मोबाइल धारक हो गये है। वहीं पिछले महीने यानी की अप्रैल माह में यह आंकडा 82.69 करोड़ था। महज एक माह के भीतर 4.77 करोड़ मोबाइल धारको का इजाफा हुआ है।
इस आंकड़े अनुसार देश भर में हर सौ लोगों में से लगभग 70 लोगों के पास मोबाइल उपलब्ध है। वहीं यदि विजिटर लोकेशन रजिस्टर यानी की (वीएलआर) से प्राप्त आंकडो पर नजर डाली जाये तो यह महज 58.81 करोड़ ही है। लेकिन आपको बता दे कि बीएलआर सिस्टम केवल उन्ही लोगों को ही अपने आंकडे में शामिल करता है जो कि अपना मोबाइल सदैव प्रयोग कर रहे हो यदि उनका मोबाइल किसी कारण वश बन्द होता है तो वो इस आंकडे में शामिल नहीं होते है।
भारत में मोबाइल कंपनियों के ग्राहक बनाने के आंकडो पर गौर करे तो वे इस प्रकार है देश की जानी मानी मोबाइल कंपनी रिलायंस ने इस माह के दौरान 25 लाख नये ग्राहक जोड़ है। इसके अलांवा भारती एअरटेल के ग्राहको की संख्या में 24.5 लाख का इजाफा हुआ है। वहीं वोडाफोन ने 24.4 लाख नये ग्राहक बनाने में सफलता पायी है। आइडिया सेल्यूलर ने 18 लाख और एअरसेल के ग्राहको में लगभग 11 लाख का इजाफा दर्ज किया गया है। वहीं बीएसएनएल ने 8.2 लाख ग्राहक बनाए है।


Click it and Unblock the Notifications








