Home
Mobile

भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स ने आफ्टर-सेल्स सर्विस में OPPO India को नंबर 1 स्थान दिया

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर किसी भी बेहतरीन स्मार्टफोन की नींव होते हैं, लेकिन बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस लंबे समय तक ग्राहकों की संतुष्टि सुनिश्चित करते हुए अनुभव को पूरा करती है। आफ्टर-सेल्स सर्विसज से समझौता किए बिना सबसे अच्छा अनुभव देने वाली ऐसी ही स्मार्टफोन कंपनी OPPO India है।

भारत में आफ्टर-सेल्स के मामले में OPPO India पहले स्थान पर है, जिसे 62% ग्राहकों ने इन-स्टोर बिक्री के बाद की सर्विस को 'बहुत संतोषजनक' बताया है।

आफ्टर-सेल्स सर्विस में OPPO India को नंबर 1 स्थान मिला

आफ्टर-सेल्स सर्विस के मामले में भारत का नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड

OPPO India को पहला स्थान तब मिला, जब इंडस्ट्री एक्सपर्ट काउंटरपॉइंट रिसर्च ने अगस्त 2024 में एक सर्वे किया। सर्वेक्षण का उद्देश्य भारत के टॉप 5 स्मार्टफोन ब्रांडों के आफ्टर-सेल्स सर्विस एक्सपीरियंस को मापना था, जिसमें OPPO India, Realme, Samsung, Vivo, Samsung और Xiaomi शामिल है।

काउंटरपार्ट सर्वे में भारत के 13 टियर I और टियर II शहरों के 2000 से अधिक ग्राहक शामिल थे। सर्वेक्षण के बाद OPPO India रिपेयर क्वालिटी, कॉस्ट, स्पीड ऑफ रिजॉल्यूशन, ट्रांसपेरेंसी, स्टाफ एक्सपर्टीज और मल्टीलिंगुअल (बहुभाषी) कम्युनिकेशन के प्रमुख क्षेत्रों में 'Very Satisfied' कस्टमर्स के साथ अग्रणी बनकर उभरा है। काउंटरपॉइंट ने अपनी रैकिंग कई प्रमुख कारकों के आधार पर बनाई है, जो कि बिक्री के बाद स्मार्टफोन के बेहतरीन अनुभव में योगदान देते हैं।

सर्वेक्षण के निष्कर्षों से पता चला है कि OPPO India ने आफ्टर-सेल्स सर्विस की संतुष्टि में अपेक्षाओं को पार कर लिया है। वहीं, 62 प्रतिशत ग्राहकों ने अत्यधिक सकारात्मक अनुभव की रिपोर्ट की, जो कि इसे Vivo (58%) और Samsung (57%) से आगे रखता है। 78 प्रतिशत ग्राहकों को अपने डिवाइस की रिपेयरिंग को प्रत्यक्ष रूप से देखने की अनुमति देकर OPPO India प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी (ट्रांसपेरेंट) बनाने में अग्रणी रहा है।

हाई-रिजॉल्यूशन स्पीड के साथ OPPO India आपको तेजी से ट्रैक पर वापस लाता है और 35 प्रतिशत ग्राहकों की समस्याओं को सिर्फ एक घंटे के भीतर हल करता है, जिसकी वजह से यह तुरंत समाधान देने में Samsung के 34 प्रतिशत से आगे निकल जाता है। OPPO India के 57 प्रतिशत ग्राहक सर्विस सेंटर पर रिपेयर क्वालिटी से खुश हैं, जो कि Vivo के 52 प्रतिशत से ज्यादा सेटिसफेक्शन को दर्शाता है और OPPO India के 51% ग्राहक रिपेयर कॉस्ट से सेटिसफाई हैं, जो कि Xiaomi और Vivo से आगे हैं, जो कि दोनों पर 45% पर हैं।

OPPO India 48% ग्राहकों के साथ आगे हैं, जो अंग्रेजी या हिंदी के अलावा बहुभाषी समर्थन प्राप्त करता है, जो अन्य ब्रांडों की तुलना में बेहतर पहुंच प्रदान करता है। OPPO India के सर्विस स्टाफ ने अपने ज्ञान से 56% ग्राहकों को प्रभावित किया हैं, जबकि Samsung और Vivo के 49% ग्राहक ही इससे संतुष्ट हैं। 500 से ज्यादा शहरों में ट्रांसपेरेंट, फास्ट और असेसिबल सपोर्ट प्रदान करके OPPO India ने 51% ग्राहकों को सुविधाजनक सर्विस सेंटर लोकेशन से संतुष्ट किया है, जो Vivo के 46% से कहीं ज्यादा है।

2022 में OPPO India ने अपने नेक्स्ट जनरेशन 3.0 सर्विस सेंटर लॉन्च किए, जिन्हें ट्रांसपेरेंट और पर्सनलाइज्ड बिक्री के बाद का अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। इन सेंटर्स पर ग्राहक न केवल अपने डिवाइस को रिपेयर करवा सकते हैं, बल्कि लाइव प्रोडक्ट परफॉर्मेंस और स्किल टेक्निशियन्स के साथ आमने-सामने बातचीत भी कर सकते हैं। यह सीधा ह्यूमन-टू-ह्यूमन कनेक्शन विश्वास को बढ़ाता है, जिससे यूजर्स रियल टाइम में अपने रिपेयर को देख सकते हैं, जिससे संपूर्ण ट्रांसपेरेंसी सुनिश्चित होती है।

आफ्टर-सेल्स सर्विस के क्षेत्र में OPPO India के टॉप पर पहुंचने के पीछे एक सावधानीपूर्वक कस्टमर फर्स्ट एप्रोच है, जो समग्र अनुभव को सरल और बेहतर बनाने पर केंद्रित हैं। आफ्टर-सेल्स सर्विस सहायता के लिए OPPO India का नेटवर्क 25,000 से अधिक पिन कोड में 560 से अधिक अनन्य सेवा केंद्रों से बना है। यह विशाल नेटवर्क सुनिश्चित करता है कि OPPO India के सर्विस सेंटर पूरे भारत में ग्राहकों के लिए आसानी से सुलभ हों सकें।

OPPO India की बिक्री के बाद की सहायता फिजिकल सर्विस सेंटर्स से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में भी फैली हुई है। भारत में अपनी तरह की पहली पहल डिजिटल सर्विस OPPO Self-Help Assistant भारत सरकार के "Right to Repair" फ्रेमवर्क के अनुरूप है और ग्राहकों को संपूर्ण सहायता और विशेष मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। मार्च 2024 में भारत में लॉन्च किया गया यह पिछले 5 वर्षों में जारी किए गए सभी OPPO India स्मार्टफोन- A, F, K, Reno और Find सीरीज को कवर करता है। OPPO Self-Help Assistant का उद्देश्य यूजर्स को सर्विस सेंटर जाने की परेशानी के बिना स्मार्टफोन की समस्याओं को हल करने में सहायता करना है।

ऐसे समय में जब हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अक्सर स्मार्टफोन की बिक्री को बढ़ाने के लिए एकमात्र पैरामीटर होते हैं, ऐसे में एक ऐसे ब्रांड को देखना अच्छा लगता है, जो यूजर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए अतिरिक्त प्रयास कर रहा है। OPPO India समझता है कि आफ्टर-सेल्स सर्विस एक संपूर्ण स्मार्टफोन अनुभव के लिए महत्वपूर्ण हैं। OPPO India की विश्वसनीय सहायता और मरम्मत सेवाओं का उद्देश्य महंगे प्रतिस्थापन की आवश्यकता को कम करना है, जिससे तकनीक अधिक सुलभ और टिकाऊ (सस्टेनेबल) बन सकें।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Hardware and software are the foundation of any great smartphone, but great after-sales service completes the experience, ensuring long-term customer satisfaction. OPPO India ranks first in after-sales in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X