Home
Mobile

Apple के बाद Google पर बड़ी कार्रवाई: इस देश ने Pixel फोन्स पर लगाया बैन, जानें चौकाने वाली वजह

Google Pixel Bans: अगर आप भी गूगल लवर हैं, तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। जी हां, इंडोनेशिया में Google Pixel फोन्स की बिक्री पर अब बैन लगा दिया है। इसकी जानकारी खुद इंडोनेशिया के उद्योग मंत्रालय ने दिया है। गौरतलब है कि, हाल ही में Apple ने iPhone 16 पर भी बैन लगाया है। तो आइए आगे पिक्सल फोन्स की बिक्री बैन करने की वजह जानते हैं।

इसके पीछे की वजहों की बात करें तो इंडोनेशिया ने घरेलू सामग्री आवश्यकताओं की पूर्ति ना करने के कारण Google Pixel स्मार्टफोन्स की बिक्री पर बैन लगाने का फैसली लिया है। इंडोनेशियाई उद्योग मंत्रालय के अनुसार अब वहां Google के स्मार्टफोन तब तक नहीं बेचे जा सकते है, जब तक गूगल इंडोनेशिया में बेचे जाने वाले पिक्सल फोन्स में 40% स्थानीय सामग्री की अनिवार्यता को पूरा नहीं करते हैं।

Google पर बड़ी कार्रवाई: इस देश ने Pixel फोन्स पर लगाया बैन

उद्योग मंत्रालय के प्रवक्ता फेब्री हेंड्री एंटोनी अरिफ का कहना है कि, डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना और इम्पोर्टेड टेक्नोलॉजी पर निर्भरता को कम करना ही देश का लक्ष्य है। ऐसे में बैन लगाने के बाद इंडोनेशिया में अब गूगल पिक्सल फोन्स को ऑफिशियली नहीं बेचा जा सकेगा।

उन्होंने आगे कहा कि, गूगल के प्रोडक्ट्स हमारे द्वारा तय किए गए योजना का पालन नहीं करते हैं। ऐसे में हम इन नियमों को इसलिए बढ़ा रहे हैं, ताकि इंडोनेशिया में सभी निवेशकों के लिए निष्पक्षता हो सके।

प्रवक्ता फेब्री हेंड्री एंटोनी अरिफ का कहना है कि, उपभोक्ता विदेश से गूगल पिक्सल खरीद सकते हैं, और देश में इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें टैक्स देना होगा। इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दी है कि, अगर देश में अवैध तरीके फोन बेचे जाते हैं, तो उन्हें डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

जैसा कि, हमने आपको बताया कि, हाल ही में इंडोनेशिया ने आईफोन 16 की बिक्री पर भी बैन लगाया है। एप्पल आईफोन को लेकर इंडोनेशिया गवर्मेंट का कहना है कि, Apple की ओर से उनके देश में निवेश करने की बात कही गई थी, लेकिन कंपनी ने अपने वादे के अनुसार देश में निवेश नहीं किया, जिसके कारण यह फैसला लिया गया।

 
Best Mobiles in India

English summary
Indonesia bans Google Pixel Smartphones, Here's the Reason
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X