Home
Mobile

इंडोनेशिया में iPhone 16 की बिक्री पर रोक, चौकाने वाली वजह आई सामने

अगर आप भी आईफोन लवर हैं, तो ये खबर आपको निराश कर सकती है। जी हां, अमेरिकी टेक कंपनी Apple ने हाल ही में iPhone16 सीरीज लॉन्च की है। हालांकि, इंडोनेशियां ने इस लेटेस्ट आईफोन की बिक्री पर बैन लगा दिया है, और इसे अवैध करार दिया है।

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि, आखिर ऐसा क्या हुआ कि, इंडोनेशिया गवर्मेंट को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा। तो चलिए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।

इंडोनेशिया में iPhone 16 की बिक्री पर रोक, चौकाने वाली वजह आई सामने

दरअसल इंडोनेशिया सरकार का आरोप है कि, Apple ने पहले देश में निवेश करने का वादा किया था। लेकिन इसके बाद भी कंपनी ने उनके देश में निवेश नहीं किया है। जिसके कारण सरकार को यह कमद उठाना पड़ा है।

बता दें, Apple ने इंडोनेशिया में कुछ निवेश किया था, लेकिन वह कंपनी के अनुसार काफी कम था। ऐसे में इंडोनेशिया सरकार की ओर से TKDN सर्टिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जिसेक कारण अब इंडोनेशिया में एप्पल आईफोन 16 की बिक्री नहीं हो पाएगी।

रिपोर्ट्स की मानें तो इंडोनेशिया में एप्पल ने अभी तक 1.48 ट्रिलियन रुपये तक का निवेश किया है, लेकिन एप्पल की ओर से वहां टोटल 1.71 ट्रिलियन रुपये तक की निवेश करने की बात कही गई थी। ऐसे में कंपनी अपने वादेनुसार निवेश नहीं की, जिसके कारण सरकार को ने यह कार्रवाई की है।

हालांकि, इसका कंपनी पर बहुत बड़ा असर पड़ सकता है। गौरतलब है कि, टिम कुक की जब इंडोनेशिया के राष्ट्रपति से मुलाकात हुई थी तो ये मुलाकात काफी बेहतर रहा था। इस दौरान कुक ने इंडोनेशिया में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट भी लगाने की भी बात कही थी। लेकिन अब सरकार के इस फैसले से कंपनी को बड़ा झटका लग सकता है।

आईफोन 16 की कीमत- भारत में Apple iPhone 16 की कीमत 79,900 रुपये है। इसके साथ ही 256GB और 512GB वेरिएंट को 89,900 रुपये और 10,99,900 रुपये में लॉन्च किया गया है।
वहीं iPhone 16 Plus के बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज की कीमत 89,900 रुपये, 256GB स्टोरेज के साथ 99,900 रुपये और 512GB स्टोरेज के साथ 1,19,900 रुपये है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Indonesia Bans iPhone 16 Amid investment uncerainty, know the reason
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X