Nothing Phone की तरह दिखने वाले Infinix GT 10 Pro की अचानक बढ़ी कीमत, यहां जानें
Infinix GT 10 Pro Price: नथिंग फोन जैसे दिखने वाले Infinix GT 10 Pro की कीमत अचानक बढ़ा दी गई है। इनफिनिक्स ने पिछले महीने अपने गेमिंग स्मार्टफोन जीटी 10 प्रो को भारत में 19,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। जिसे अब बढ़ा दिया गया है। यह फोन बिक्री के लिए ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर उपलब्ध है। फिलहाल कंपनी ने कीमत बढ़ोतरी पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। तो आइए आपको Infinix GT 10 Pro की नई कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में जानते हैं।
Infinix GT 10 Pro की कीमत बढ़ी
Infinix GT 10 Pro 5G फोन को ऑनलाइन शॉपिंग साइट Flipkart पर 20,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसे कंपनी ने 19,999 रुपये में भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। इसकी कीमत में बढ़ोत्तरी इसलिए भी खास है क्योंकि, इस फोन को भारत में लॉन्च हुए अभी एक महीने भी नहीं हुए हैं। आपको बता दें, यह कीमत फोन के 8GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की है। जिसे ग्राहक साइबर ब्लैक और मिराज सिल्वर दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

Infinix GT 10 Pro की खूबियां
Infinix GT 10 Pro में आपको 6.67 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 प्रोसेसर शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें माली-जी77 एमसी9 जीपीयू भी मिल रहा है। कंपनी न अपने इस फोन को 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज से पैक्ड किया है। इसकी रैम को 8 GB वर्चुअल रैम की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ग्राहकों को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 108 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा। इसके अलावा दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इनफिनिक्स ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा आपको इसमें XOS 13 पर आधारित एंड्रॉइड 13 मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में वाई-फाई 6, एनएफसी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। साथ ही साथ फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications








