Infinix GT 10 Pro की कीमत का खुलासा, Nothing जैसे ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ 3 अगस्त को होगा लॉन्च
Infinix GT 10 Pro Price: स्मार्टफोन ब्रांड Infinix जल्द ही अपना नया हैंडसेट Infinix GT 10 Pro को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। यह फोन अगले महीने ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ दस्तक देगा। लॉन्च से ठीक कुछ दिन पहले ही Infinix GT 10 Pro की कीमत का खुलास हुआ है। तो आईए इस फोन की कीमत से लेकर इसके खासियत तक से आपको रूबरू करवाते हैं।
Infinix GT 10 Pro कीमत
यह फोन साथ 3 अगस्त को ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च होगा। अपने इस अपकमिंग फोन Infinix GT 10 Pro को कंपनी भारत 20,000 रुपये से कम कीमत के साथ पेश करेगी। GT 10 Pro स्मार्टफोन पर प्री-ऑर्डर 3 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस फोन की प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को कंपनी एक अनोखा ऑफर दे रही है। इसे पहले बुक करने वाले 5000 ग्राहकों को गेमिंग किट पाने का मौका मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट और 2000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ दिया जाएगा। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन को 6 महीने की नो-कॉस्ट मंथली किस्त पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

Infinix GT 10 Pro डिजाइन
जैसा कि आपको पहले ही बता चुके हैं, कि इनफिनिक्स ने अपने इस अपकमिंग फोन के रियर पैनल की डिजाइन का खुलासा कर दिया है। जो देखने में Nothing फोन जैसा है। Infinix GT 10 Pro के सेंटर में पंच होल डिस्प्ले के साथ पीछे की तरफ एक सिम कार्ड के आकार का कैमरा मॉड्यूल शामिल होगा।
Infinix GT 10 Pro की खासियत
Infinix GT 10 Pro को 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। इसके अलावा इसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल और दो 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर होगा। इसके साथ ही शानदार परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें 16GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज दे सकती है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस डिवाइस को मीडियाटेक डाइमेंशन 8050 चिपसेट से पैक्ड किया जाएगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 7,000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल कर सकती है। इसके साथ ही इसे 160W या 260W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








