Home
Mobile

108MP कैमरे के साथ आज होगी Infinix GT 10 Pro की एंट्री, जानें कीमत और ऑफर्स

Infinix GT 10 Pro : अगर आप भी कम बजट में धांसू स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह अच्छा समय है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफिनिक्स (Infinix) आज अपने नए स्मार्टफोन Infinix GT 10 Pro को लॉन्च करने जा रही है। हालांकि लॉन्च से पहले ही इस फोन की कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी है। यह फोन Nothing फोन जैसे ट्रांसपैरेट डिजाइन के कारण लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। लॉन्च होने के बाद से ही फोन को प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। इसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी शामिल की जाएगी। तो चलिए आगे इस फोन की कीमत और इसके खासियत के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Infinix GT 10 Pro की कीमत और उपलब्धता

इस फोन को 20 हजार रुपये से कम कीमत के साथ पेश किया जाएगा। Infinix GT 10 Pro की प्री-बुकिंग आज से ही शुरू कर दी जाएगी। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से भी बुक कर सकेंगे। वहीं लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो इनफिनिक्स इस फोन को प्री-ऑर्डर करने वाले पहले अपने 5000 ग्राहकों को प्रो गेमिंग गिफ्ट करेगी। इसके अलावा बैंक ऑफर्स के साथ फोन की खरीदारी पर 2000 रुपये तक का लाभ लिया जा सकता है।

108MP कैमरे के साथ आज होगी Infinix GT 10 Pro की एंट्री, जानें कीमत

Infinix GT 10 Pro की खूबियां

Infinix GT 10 Pro में 6.67 इंच के फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 360Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ आ सकता है। डिवाइस के डिस्प्ले में 900 nits पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है। वहीं इनफिनिक्स ने अपने इस नए हैंडसेट को गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। जिसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8050 चिपसेट को शामिल किया गया है। इस फोन में 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। जिसके रैम को 16GB तक बढ़ानें का ऑप्शन मिलेगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट को शामिल किया जा सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल के साथ लाया जा रहा है। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने क लिए कंपनी ने इसमें 5,000mAh की बैटरी दी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा रहा है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix GT 10 Pro is launching today. However, before the launch, many details of the phone have been revealed so far. This phone will be equipped with 5000mAh battery and 108MP camera.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X