Infinix GT 20 Pro 5G की 5,000mAh बैटरी के साथ जल्द होने जा रही एंट्री, जानें कीमत से लेकर फीचर्स डिटेल्स
Infinix जल्द ही अपने GT 20 Pro 5G को लॉन्च कर सकता है। जो बाजार में Infinix GT 10 Pro की जगह लेगा। फिलहाल इस फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक की डिटेल्स लीक हो गई है। जिसके अनुसार इसमें 5,000mAh तक की बैटरी और MediaTek Dimensity 8200 प्रोसेसर मिल सकता है।
दरअससल टिप्सटर Paras Guglani ने Infinix GT 20 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत तक की डिटेल्स लॉन्च से पहले शेयर की है। जिनके अनुसार इसमें 120 Hz के रिफ्रेश रेट वाला OLED पैनल फुल HD+ रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने का भी हिंट मिला है।

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8200 SoC चिपसलेट दिया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम काम करेगा। इसके डिजाइन की बात करें तो इसमें पेंटागन शेप वाला ही कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है, जो ट्रांसपेरेंट दिखने वाला रियर पैनल है। इसके लॉन्चिंग की बात करें तो यह फोन अगले महीने मलेशिया में दस्तक दे सकता है।
यह फोन 8GB/256GB और 12GB/256GB दो वेरिएंट्स में उपलब्ध हो सकता है। इसे पावर देने के लिए कंपनी इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दे सकती है, जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगा।
Infinix GT 20 Pro 5G की कीमत- इसकी कीमत की बात करें तो इसके 8GB/ 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RM 1,299 करीब 22,000 रुपये तय किया जा सकता है।

वहीं भारत में इस फोन की कीमत 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच तय किए जानें की उम्मीद है। यह Infinix GT 20 Pro 5G को ऑरेंज, ब्लू और सिल्वर तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है।
Infinix GT 10 Pro को कंपनी ने 19,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च किया था। जिसे मिराज सिल्वर और सायबर ब्लैक कलर ऑप्शम में पेश किया गया था। infinix GT 10 Pro में 120hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.67 इंच की FHD+ LTPS एमोलेड डिस्प्ले दी गई है।

जिसमें MediaTek Dimensity 8050 प्रोसेसर मिलता है। फोन में कैमरा सेटअप की बात करें तो ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 108MP का मेन कैमरा और 2MP के दो कैमरा के साथ फ्रंट में 32MP का कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 5000mAh की बैटरी 45W के फास्ट चार्जिंग के साथ दिया है।


Click it and Unblock the Notifications








