Home
Mobile

Infinix GT 20 Pro 5G: भारत में इनफिनिक्स ने नया गेमिंग फोन किया लॉन्च, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन व ऑफर्स

Infinix GT 20 Pro 5G Price: आखिरकार Infinix ने अपने वादे अनुसार आज यानी 21 मई को अपना नया गेमिंग स्मार्टफोन Infinix GT 20 Pro 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट फोन को मिड-रेंज सेगमेंट में पेश किया है।

Infinix GT 20 Pro में ग्राहकों को पावरफुल मीडियाटेक चिपसेट, AMOLED डिस्प्ले के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक बड़ी बैटरी मिल रही है। तो आइए आपको इसकी कीमत, लॉन्च ऑफर और खासियत से लेकर उपलब्धता तक के बारे में बताते हैं।

Infinix GT 20 Pro 5G: भारत में इनफिनिक्स ने नया गेमिंग फोन किया लॉन्च

Infinix GT 20 Pro स्पेसिफिकेशन- अब इसकी खासियतों की बात करें तो इसमें 6.78-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसकी पीक ब्राइटनेस 1,300 निट्स, रिफ्रेश रेट 144Hz और टच सैंपलिंग रेट 360Hz है।

इसके साथ ही इस फोन में JBL के ट्यून किए गए DTS साउंड के साथ स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं।
परफॉर्मेंस के लिए कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 8200- अल्टीमेट चिपसेट शामिल किया है। जिसे Pixelworks X5 टर्बो गेमिंग डिस्प्ले चिप के साथ जोड़ा गया है। फोन में 12GB तक LPDDR5X रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

Infinix GT 20 Pro 5G: भारत में इनफिनिक्स ने नया गेमिंग फोन किया लॉन्च

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें F/1.8 अपर्चर, AF और OIS के साथ 108MP का मेन कैमरा, 2MP का मैक्रो यूनिट और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.2 अपर्चर वाला 32MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी है।

Infinix GT 20 Pro की कीमत- इनफिनिक्स जीटी 20 प्रो के बेस मॉडल 8GB/256GB की कीमत 24,999 रुपये है, जबकि इसके 12GB/256GB मॉडल के लिए आपको 26,999 रुपये खर्च करने होंगे।

Infinix GT 20 Pro 5G: भारत में इनफिनिक्स ने नया गेमिंग फोन किया लॉन्च

कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे मेचा ब्लू, मेचा ऑरेंज और मेचा सिल्वर तीन रंगों में खरीदा जा सकेगा। Infinix GT 20 Pro की बिक्री भारत में Flipkart के जरिए की जाएगी। इसकी पहली सेल 28 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

इस दौरान अगर आप इस फोन को ICICI, HDFC और SBI बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं, तो आपको इस पर 2,000 रुपये तक की तत्काल छूट दी जाएगी। इतना ही नहीं अपने इस नए फोन के साथ कंपनी 5,499 रुपये की फ्री गेमिंग किट भी ऑफर कर रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Infinix GT 20 Pro 5g launched in india with mediatek dimensity 8200 ultimate chipset check Price Specs Offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X